फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   person beaten up on the basis of caste in Rajasthan is false

Fact Check: राजस्थान में जाति के आधार पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने का दावा गलत, पुलिस ने बताया सच

Mon, 13 Jan 2025 05:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 13 Jan 2025 05:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक दलित व्यक्ति को राजस्थान में पीटा गया। 

विज्ञापन
person beaten up on the basis of caste in Rajasthan is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को पेड़ पर उलटा लटकाकर पीटा जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो राजस्थान के बाड़मेर का है। जहां एक दलित व्यक्ति को पेड़ से बांध कर पीटा जा रहा है। 

ट्राइबल आर्मी (@TribalArmy) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बाड़मेर, राजस्थान में यह दलित युवक उल्टा लटका हुआ नहीं है, यह राज्य की कानून व्यवस्था है जो पलट गई है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 
विज्ञापन
विज्ञापन


दराब फारूकी (@darab_farooqui) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह एक दलित व्यक्ति है जिसे प्रताड़ित किया जा रहा है, पीटा जा रहा है और उल्टा लटका दिया गया है। यह बाड़मेर, राजस्थान है। यह...भारत है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और दावे आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले बाड़मेर पुलिस के एक्स अकाउंट को देखा। यहां हमें इस पोस्ट के जुड़ा हुआ एक बयान बाड़मेर पुलिस के एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। पुलिस ने अपने बयान में बताया था “जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने जानकारी देते हुए बताया 10 जनवरी, 2025 को पुलिस थाना गुड़ामालानी के हल्का क्षेत्र के ग्राम भाखरपूरा में श्रवण कुमार के साथ उसके पड़ोसी ईशराराम और अन्य लोगों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के शक पर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में पूर्ण जानकारी एवं कार्यवाही करने के लिए गुड़ामालानी पुलिस को निर्देश दिये गये जिस पर उपरोक्त घटना के सम्बंध में स्थानीय पुलिस द्वारा पूरी जानकारी प्राप्त करने पर पाया गया कि पीड़ित श्रवण कुमार के विरूद्ध पहले 2 मामले वाहन चोरी एवं 1 मामला बलात्कार इस प्रकार कुल 3 मामले दर्ज हो रखे हैं। मगर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना गैरकानूनी है इसलिए घटना को गम्भीरता को लेते हुए पीड़ित को थाने लाकर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा तत्परता से अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।"
अपने बयान में पुलिस ने जाति के आधार पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने की कोई बात नहीं कही है। बल्कि चोरी के आरोप में व्यक्ति के साथ मारपीट के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। 
 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में पुलिस के बयान से ये साफ है कि जाति के आधार पर व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed