फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   old video of YouTuber Ranveer Allahabadia crying shared connection with india's got latent controversy

Fact Check: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के रोने का पुराना वीडियो हाल के विवाद से जोड़कर वायरल, पढ़ें पड़ताल

Fri, 14 Feb 2025 06:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 14 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के मंच पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद रणवीर का ये वीडियो सामने आया है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
old video of YouTuber Ranveer Allahabadia crying shared connection with india's got latent controversy
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है, जिसमें वे भावुक नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी वजह से पूरा काम बंद हो गया है। यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों पर की गई उनकी विवादित टिप्पणी के बाद का है, जिसके कारण भारी विरोध के बाद उनका काम बंद होने की कगार पर आ गया है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ है। जांच में पता चला कि यह वीडियो अप्रैल 2021 का है, जब इलाहाबादिया कोरोना पॉजिटिव हो गये थे और इस वजह से उनकी टीम का काम ठप पड़ गया था। यूजर्स करीब चार साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर इसे गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया पर ‘उपदेश त्रिपाठी’ नाम के एक यूजर ने 12 फरवरी को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “सभी की मेहनत रंग लाई..रणवीर इलाहबादिया को जनता न सिर्फ खरी खोटी सुना रही है बल्कि इसको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो भी कर रहे है, नतीजा इसका अश्लीलता फैलाने की दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।” पोस्ट लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ‘Deepak Sharma’ नाम के एक यूजर ने लिखा, “मुझे इसलिए बुरा लग रहा है कि मेरी वजह से पूरा काम बंद हो गया…” पोस्ट लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने सबसे पहले रणवीर इलाहाबादिया के सोशल मीडिया अकाउंट को स्कैन किया। इस दौरान पीटीआई को इंस्टाग्राम पर उनका हालिया वीडियो मिला, जिसमें उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी।

इंस्टाग्राम पर 10 फरवरी को शेयर किए गये इस वीडियो में इलाहाबादिया ने कहा, ‘‘कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। बस माफी मांगने आया हूं। आपमें से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं। जाहिर है, मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता। जो कुछ भी हुआ मैं उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। व्यक्तिगत रूप से, मेरी निर्णय क्षमता में चूक हुई। यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।’’ 

हालांकि, इलाहाबादिया का यह वीडियो वायरल हो रहे वीडियो से बिल्कुल अलग है।  पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि यह वीडियो रणवीर इलाहाबादिया ने 7 अप्रैल 2021 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।

वीडियो में रणवीर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके चलते उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। वीडियो में वह आगे कहते हैं कि उन्हें इसलिए बुरा लग रहा है, क्योंकि उनकी वजह से सारे काम रुक गए हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उस समय उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट थे, जो दो हफ्तों के लिए रुक गए। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

रणवीर इलाहाबादिया और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। एनसीडब्ल्यू ने शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को भी नोटिस भेजा है। इसके अलावा रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ महाराष्ट्र समेत देशभर में कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक करके पढ़ें।

हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा यह वीडियो अप्रैल 2021 का है, जब इलाहाबादिया कोरोना पॉजिटिव हो गये थे और इस वजह से उनकी टीम का काम ठप पड़ गया था। यूजर्स करीब चार साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर इसे गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed