फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of women standing in queue goes viral, claim linking it to Congress Mahalaxmi Yojana is false

Fact Check: कतार में लगीं महिलाओं का पुराना वीडियो वायरल, कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना से जोड़ने का दावा गलत

Fri, 14 Jun 2024 07:07 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 14 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

Fact Check: चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की लंबी कतार का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये महिलाएं कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत 8,500 रुपये की राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं। Newschecker ने अपनी जांच में बताया कि यह वायरल वीडियो चार साल पुराना है।

विज्ञापन
Old video of women standing in queue goes viral, claim linking it to Congress Mahalaxmi Yojana is false
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। इससे पहले 4 जून को आये चुनावी नतीजों में कांग्रेस 99 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी है और एनडीए ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वादा किया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी योजना के तहत सालाना 1 लाख यानि महीने का लगभग 8,500 रूपए प्रदान करेगी।

विज्ञापन

चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की लंबी कतार का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये महिलाएं कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत 8,500 रुपये की राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

10 जून 2024 को एक्स (आर्काइव) पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “राहुल गांधी… इन भिखारीयो को 8500 खटाखट खटाखट दो… धूप में क्यों मार रहे हो… जो वादा किया है उसे खटाखट खटाखट पूरा करो”

विज्ञापन
विज्ञापन

Fact Check/Verification

दावे की पड़ताल के लिए न्यूजचेकर ने वीडियो को गौर से देखा, वीडियो में सभी महिलाएं एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी बनाकर अलग-अलग गोले में खड़ी हैं। क्योंकि ऐसा नियम कोरोना के दौरान पालन किया गया था, इसलिए वायरल वीडियो के हालिया होने पर हमें शंका हुई।

अब न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान न्यूजचेकर को आर बी न्यूज़ नामक यूट्यूब चैनल द्वारा 17 अप्रैल 2020 को यह वीडियो प्राप्त हुआ। इससे इतना तो स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो हालिया नहीं है। इस वीडियो के कैप्शन में इसे मुजफ्फरनगर के गाँधी कॉलोनी में लगी मुस्लिम महिलाओं की लाइन का बताया गया है।

वीडियो की शुरुआत में बैंक ऑफ बड़ोदा लिखा नजर आता है और कतार के साथ जगह-जगह पर मुजफ्फरनगर लिखा दिखता है।

इससे संकेत लेते हुए न्यूजचेकर ने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। जिसके परिणाम में न्यूजचेकर को 20 अप्रैल 2020 को न्यूज़ 18 द्वारा इस वीडियो पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बैंक ऑफ़ बड़ोदा के बाहर लगी भीड़ का है, जहाँ लोग जन-धन के अपने खातों से पैसे निकालने पहुँच गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक के आगे यह भीड़, लोगों के बीच फैली एक अफवाह के बाद लगी थी। अफवाह फैल गई थी कि अगर लोगों ने अपने जन-धन खातों में डाले गए 500 रूपए नहीं निकाले तो सरकार उन्हें वापस ले लेगी। बाद में प्रशासन ने लोगों को समझाया कि यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसके बाद लोगों को उनके घर वापस भेज दिया गया।

Conclusion

जांच से न्यूजचेकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि यह वायरल वीडियो चार साल पुराना है। कांग्रेस इस चुनाव में सत्ता में नहीं आई है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Result: False

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed