फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of journalists attack in New York viral as Bangladesh

Fact Check: न्यूयॉर्क में हुए पत्रकार के हमले के पुराने वीडियो को बांग्लादेश का बताकर किया वायरल, जानें सच्चाई

Sat, 07 Sep 2024 08:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 07 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को लोग पीछे से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बांग्लादेश का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Old video of journalists attack in New York viral as Bangladesh
फैक्ट चेक - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर एक रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिपोर्टिंग करते हुए रिपोर्टर को कुछ लोग पीछे से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों ने मुंह को किसी कपड़े से ढका हुआ है जिसके कारण उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके बांग्लादेश का बताया जा रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में पत्रकारों के हालात खराब हैं। 

प्रोफेसर सुधांशु (@Sudanshutrivedi) नाम के एक एक्स यूजर (पैरोडी) ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “भारत के जो पत्रकार बांग्लादेश के हालात पर खुशी मना रहे हैं, उन्हें जरा शर्म आनी चाहिए! देखिए, बांग्लादेश में मीडिया वालों के साथ क्या बर्बर सलूक हो रहा है। आखिरकार, यह सब देखकर आप लोग कैसे खुशी मना सकते हैं?”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरा सिंह (@sumerkrishnia) नाम के एक और एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया “भारत के जो पत्रकार बांग्लादेश के हालात पर खुशी मना रहे हैं, उन्हें जरा शर्म आनी चाहिए! खासकर रवीश कुमार जैसों को, देखिए, बांग्लादेश में मीडिया वालों के साथ क्या बर्बर सलूक हो रहा है। आखिरकार, यह सब देखकर आप लोग कैसे खुशी मना सकते हैं?” 
पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने गूगल पर रिवर्स इमेज पर इस वीडियो के कीफ्रेम को सर्च किया। हमें ये पूरा वीडियो एक फेसबुक अकाउंट पर मिला। इस वीडियो को 2020 में शेयर किया गया था जहां से ये साफ हो गया की वीडियो पुराना है। इस फेसबुक वीडियो में हमें सोमॉय टीवी का सोर्स मिला। यूट्यूब पर हमें समॉय टीवी पर ये पूरा वीडियो देखने को मिला जो कि बांग्लादेश का न्यूज चैनल है। 

यहां से हमें पता चला कि ये पत्रकार सोमॉय टीवी के संवाददाता हसनुज्जमां साकी हैं। इसके बाद हमने ‘सोमॉय टीवी’, ‘हसानुज्जमन साकी’ जैसे कीवर्ड सर्च किए। जिसके बाद हमें ‘द बिजनेस स्टैंडर्ड’ की खबर मिली। इस खबर के मुताबिक “सोमॉय टेलीविजन के विशेष संवाददाता हसनुज्जमां साकी पर न्यूयॉर्क से विरोध प्रदर्शन को कवर करते समय कुछ अमेरिकी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो करीब चार साल पुराना है। इसका बांग्लादेश में उपजे ताजा हालातों से कोई लेना देना नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed