फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of Javed Akhtar being shared linking it to the burqa controversy in Bihar

Fact Check: जावेद अख्तर के पुराने वीडियो को बिहार के बुर्का विवाद से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 22 Dec 2025 08:40 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 22 Dec 2025 08:40 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर ने बुर्का विवाद में नीतीश कुमार का समर्थन किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Old video of Javed Akhtar being shared linking it to the burqa controversy in Bihar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में पटना में आयोजित एक सरकारी इवेंट में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक महिला को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उसका हिजाब खींच दिया। इस घटना के बाद से कई लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इसी विवाद से संबंधित जावेद अख्तर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार को सही कहा है। उन्होंने कहा की चेहरा ढकने की क्या जरूरत है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे  को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो नीतीश कुमार के बुर्का विवाद से पहले का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर ने ने नीतीश कुमार का बुर्का विवाद में समर्थन किया है। 

अरविंद मोहन सिंह (@ArvindSinghUp) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ नीतीश कुमार ने जो किया सही किया, चेहरा ढकने की क्या जरूरत - जावेद अख्तर ( गीतकार और पटकथा लेखक)।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक महिला जावेद अख्तर से सवाल पूछती है कि खुद  को ढंकना आपको कमजोर महिला कैसे बना देता है? इसपर जावेद अख्तर आपको अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए? वो मैंने माना कि बहुत रिवीलिंग कपड़े चाहे वो मर्द पहने, चाहे औरत पहने, वो सभ्य नहीं लगते। अगर एक मर्द शॉर्ट और स्लीवलेस टीशर्ट पहनकर ऑफिस में आए या कॉलेज जाए तो ये अच्छी बात नहीं है”। उसे सही से कपड़े पहनने चाहिए और एक महिला को भी ऐसा ही करना चाहिए। पर उसे अपना चेहरा क्यों ढकना चाहिए? एक महिला के चेहरे में ऐसा क्या है जो आपत्तिजनक है? क्यों ये वजह क्या है? ये एक दबाव है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है, अगर वो कहती है कि वो अपनी मर्जी से कर रही है। क्योंकि उसे पता है कि कुछ लोग इसकी सराहना करेंगे। अगर आप उसे छोड़ देंगे तो कोई भी आदमी अपना चेहरा कवर क्यों करेगा, उसे अपने चेहरे से नफरत क्यों है

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें SOA Literary Festival  का वीडियो मिला। यह वीडियो 29 नवंबर 2025 को प्रकाशित किया गया है। यहां हमें 45 मिनट 50 सकेंड पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां जावेद अख्तर एक महिला के सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं कि  महिलाओं को चेहरा क्यों ढकना चाहिए? एक महिला के चेहरे में ऐसा क्या है जो आपत्तिजनक है? उसका ब्रेनवॉश किया गया है, अगर वो कहती है कि वो अपनी मर्जी से कर रही है। अगर आप उसे छोड़ देंगे तो कोई भी आदमी अपना चेहरा कवर क्यों करेगा, उसे अपने चेहरे से नफरत क्यों है।

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो करीब एक महीना पुराना है। वहीं, नीतीश कुमार का बुर्का विवाद हालिया है। 

आगे की पड़ताल में हमें जावेद अख्तर के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 18 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसमें लिखा है कि जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, उसे पता है कि मैं पर्दा प्रथा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य को किसी भी तरह से स्वीकार कर लूं। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। जावेद अख्तर ने बुर्का विवाद में नीतीश कुमार का समर्थन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed