Fact Check: गाजा के पुराने वीडियो को लेबनान पर हमले का बताकर किया जा रहा वायरल, पड़ताल में पढ़ें असलियत
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल ने लेबनान पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि “इजरायल के घातक कमांडो लेबनान में उतर चुके हैं”। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो हिजबुल्ला के मुखिया हसन नसरल्ला की मौत के बाद का बताया जा रहा है।
गिरीश दोआद (@girish_bhau) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इजराइल के डेडली कमांडो लेबनान में उतर गए है।”
बिग ब्रेकिंग 🚨🚨
— Girish Doad (@girish_bhau) September 30, 2024
इजराइल के डेडली कमांडोज लेबनान मे उतर गए है💥💥💥@IDF @MOSSADil pic.twitter.com/vCYoWcf6VJ
अमित माथुर (@amitmlive) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस्राइल के डेडली कमांडो लेबनान में उतर चुके है।”
इसराइल के डेडली कमांडो लेबनान में उतर चुके है pic.twitter.com/OedlzehpDy
— Amit Mathur (@amitmlive) October 1, 2024
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। यहां से हमें ‘द गार्जियन न्यूज’ के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो मिला। वीडियो में बताया गया था कि सहायता सामग्री जमीन पर गिरती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि लोग भोजन और आपूर्ति लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस वीडियो को 8 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था।
आगे हमने कीवर्ड से और खबरे खोजने की प्रयास किया। हमें सीएनएन की खबर मिली। इस खबर के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में अल शाती शिविर में हवाई मार्ग से गिराए गए सहायता पैकेटों के गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। इन खबरों से ये साफ हो गया कि वीडियो गाजा का है इसका लेबनान से कोई संबंध नहीं है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो लेबनान का नहीं गाजा का है। इसके साथ ही वीडियो को पहले मार्च 2024 में पोस्ट किया गया था।