फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of Delhi Police constable assaulted shared as recent

Fact Check: दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट के पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर, जानें सच

Wed, 08 Jan 2025 07:43 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 08 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक पुलिस के सिपाही को एक व्यक्ति मारता हुआ नजर आ रहा है। THE QUINT ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Old video of Delhi Police constable assaulted shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पुलिसवाले के साथ मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को हालिया बताकर राजस्थान पुलिस से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का राजस्थान पुलिस से कोई संबंध नहीं है, वीडियो में दिल्ली पुलिस का जवान है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

( सोर्स - स्क्रीनशॉट/X )

इस पोस्ट को X पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। (ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहांयहां और यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है। यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है।

  • वायरल वीडियो का राजस्थान पुलिस से कोई संबंध नहीं है, वीडियो में दिल्ली पुलिस का जवान है।

  • दिल्ली के उत्तम नगर में एक जिम मालिक और उसके साथियों ने वर्दी पहने और हथियारबंद सिपाही के साथ जिम के अंदर ही मारपीट की थी।

  • जिम के मालिक समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

द क्विंट ने सच का पता कैसे लगाया ? द क्विंट ने वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया। द क्विंट के सर्च में द क्विंट को NDTV की यह रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो का राजस्थान पुलिस से कोई संबंध नहीं है, वीडियो में दिल्ली पुलिस का जवान है.

दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ जिम मालिक की मारपीट की यह रिपोर्ट यहां पढ़ें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/NDTV)

  • इस रिपोर्ट को 14 अप्रैल 2021 को छापा गया था, पुलिस के मुताबिक यह घटना 1 अप्रैल की है। उत्तम नगर के रहने वाले संजय गुप्ता नाम के साथ सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के दो पुलिसकर्मी तैनात थे. वीडियो में दिख रहे सिपाही का नाम सुशील है। वह संजय गुप्ता का पुराना PSO है।

  • एक X पोस्ट में इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया था, दिल्ली पुलिस ने लिखा था, "इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह पुलिस कर्मियों पर हमले का मामला प्रतीत होता है। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है. उचित कार्रवाई की जाएगी।"

Details of this video are being ascertained. Prima facie it appears a case of assault on police person. Taking it seriously, enquiry is underway. Appropriate action will be taken.@DelhiPolice

— DCP/Dwarka, Delhi (@DCPDwarka) April 15, 2021

INDIA TV की इस रिपोर्ट में भी इस घटना को दिल्ली के उत्तम नगर का बताया गया है।

वायरल वीडियो का राजस्थान पुलिस से कोई संबंध नहीं है, वीडियो में दिल्ली पुलिस का जवान है.

वायरल वीडियो के बारे में india tv की रिपोर्ट

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/India TV)

The Hindu में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी को अपने सीनियर को सूचित न करने के कारण निलंबित कर दिया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक जिम के मालिक के साथ एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

पड़ताल का नतीजा
दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ हुई मारपीट के पुराने वीडियो को हालिया राजस्थान पुलिस का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed