फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of community dinner in Antwerp, Belgium shared with communal claim

Fact Check: बेल्जियम में सामुदायिक डिनर के आयोजन का पुराना वीडियो सांप्रदायिक दावे से हो रहा शेयर, जानें सच

Mon, 24 Mar 2025 07:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 24 Mar 2025 07:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क पर लंबी सी टेबल पर कुछ लोग खाना खाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बेल्जियम में काफी बड़ी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Old video of community dinner in Antwerp, Belgium shared with communal claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक लंबी टेबल पर कई लोग खाना खा रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बेल्जियम के एंटवर्प में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा हाल ही में आयोजित एक इफ्तार कार्यक्रम का है। साथ ही बेल्जियम में मुस्लिम समुदाय के वर्चस्व बढ़ने के सांप्रदायिक दावे के साथ भी इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। 

EvaMeva (@ewa_baczkowska) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह एंटवर्प, बेल्जियम है। मुस्लिम अप्रवासी बहुत हद तक ईसाई देश की सड़क पर रमजान मना रहे हैं। शर्म आनी चाहिए बेल्जियम। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वुल्फ (@PsyGuy007) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह एंटवर्प शहर में रमजान का महीना है। बेल्जियम में सब गड़बड़ है…”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इस तरह के कई और दावे आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे और वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बेल्जियम के एक समाचार वेबसाइट ब्रुसेल्सटाइम्स पर इस खबर के बारे में जानने को मिला। इस खबर को 2 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि 31 मार्च 2024 की शाम को एंटवर्प के बोरगेरहाउट में ईस्टर और रमजान दोनों का जश्न मनाने के लिए लगभग 7,000 लोग सामुदायिक भोजन के लिए एकत्र हुए। दो किलोमीटर लंबी इस सभा ने सबसे लंबी मेज का  रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया तो हमें यहां वीआरटी न्यूज पर भी यह खबर मिली। बताया गया था कि एंटवर्प के बोरगेरहाउट जिले में, मुसलमानों और ईसाइयों ने रविवार शाम को अपने धार्मिक त्यौहार एक साथ मनाए। इफ़्तार, रमज़ान के उपवास को तोड़ने और ईस्टर के लिए, अन्यथा व्यस्त टर्नहौटसे बान पर लगभग 2 किलोमीटर लंबी एक टेबल लगाई गई थी, जहां लोगों ने शाम भर दावत और बातचीत की।

आगे हमें एबीएस- सीबीएन न्यूज के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 1 अप्रैल 2024 को चैनल पर प्रकाशित किया गया था। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था “एंटवर्प के हजारों निवासी रविवार (31 मार्च) की शाम को बोरगेरहाउट जिले में एकत्र हुए और उन्होंने मुस्लिम इफ्तार और ईसाई ईस्टर के उत्सव को एक साथ मनाने के लिए 2 किलोमीटर लंबी मेज पर भोजन किया, जिससे बेल्जियम में सबसे लंबी सामुदायिक भोजन मेज का रिकॉर्ड टूट गया।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह केवल इफ्तार का आयोजन नहीं था बल्कि 2024 में मुस्लिम इफ्तार और ईसाई ईस्टर दोनों के लिए आयोजित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed