Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, पूरा सच ये रहा
Fact Check: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री कहते दिख रहे हैं कि बैनर हटाओ नहीं तो हमेशा के लिए बेरोजगार कर दूंगा। द क्विंट ने पड़ताल में बताया कि योगी आदित्यनाथ का वीडियो पुराना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। बाकी सीटों के लिए 13 मई से 1 जून के बीच वोट डाले जाएंगे। उधर तमाम पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में CM योगी कहते दिख रहे हैं ''बैनर हटाओ नहीं तो हमेशा के लिए बेरोजगार कर दूंगा।''
दावा: वायरल को सोशल मीडिया पर हाल का बताकर बिना पूरा संदर्भ दिए शेयर किया जा रहा है।
इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
(सोर्स - स्क्रीनशॉट)
(ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं।)
क्या यह दावा सही है? नहीं, यह दावा सही नहीं है।
-
योगी आदित्यनाथ का यह वीडियो हालिया रैली का नहीं बल्कि 2019 का है।
-
BTC के छात्र उत्तर प्रदेश के आगरा में योगी की रैली में प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
-
इन्हें देखकर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, "बैनर नीचे कर दो नहीं तो हमेशा के लिए बेरोजगार हो जाओगे।हटाओ उसको, ऐसे लोगों को पहले बाहर कर दिया करो।"
द क्विंट ने सच का पता कैसे लगाया ? द क्विंट ने वायरल वीडियो को कीफ्रेम में बांटकर इसपर Google Lens की मदद से इमेज सर्च किया। द क्विंट को एक X (पूर्व में ट्विटर) यूजर की 2019 की एक पोस्ट मिली जिसमें यही वीडियो था।
इसके सिवा X (पूर्व में ट्विटर) पर अन्य यूजर्स ने भी साल 2019 में यह वीडियो पोस्ट किया था। वह पोस्ट यहां देख सकते हैं।
न्यूज रिपोर्ट्स: मामले से जुड़े कीवर्ड सर्च करने पर द क्विंट को जनसत्ता की एक रिपोर्ट मिली जिसकी हेडलाइन थी "बैनर नीचे कर दो नहीं तो हमेशा के लिए बेरोजगार रह जाओगे, विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले सीएम योगी।
जनसत्ता ने यह खबर 19 फरवरी 2021 में छापी थी।
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/जनसत्ता/altered by quint hindi)
OneIndia Hindi नाम की वेबसाइट ने भी योगी आदित्यनाथ की इसी वायरल वीडियो पर एक रिपोर्ट छापी थी। इसे भी 19 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था।
निष्कर्ष: योगी आदित्यनाथ के पुराने वीडियो को लोक सभा चुनावों के बीच हालिया बताकर वायरल किया जा रहा है।
(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)