{"_id":"66f3ad8fa07455dee60d4018","slug":"old-video-of-assault-on-activist-piyush-manush-goes-viral-as-recent-2024-09-25","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: एक्टिविस्ट पीयूष मानुष के साथ मारपीट का वीडियो कई साल पुराना है, पड़ताल में जानें पूरा सच","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: एक्टिविस्ट पीयूष मानुष के साथ मारपीट का वीडियो कई साल पुराना है, पड़ताल में जानें पूरा सच
Wed, 25 Sep 2024 07:37 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:37 PM IST
सार
Fact Check: पीयूष मानुष को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पीयूष मानुष को पीटने का ये वीडियो हाल का है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश की चंद्र बाबू नायडू सरकार सरकार ने पिछली जगन मोहन सरकार के दौरान मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट का आरोप लगाया है। इसके लिए सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने एक लैब रिपोर्ट का हवाला दिया है। विवाद के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो मे लोगों की भीड़ एक्टिविस्ट पीयूष मानुष को पीटते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पीयूष मानुष ने मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी और हिंदुओं का मजाक उड़ाया था। इसके चलते एक्टिविस्ट पीयूष मानुष को पीटा गया।
विज्ञापन
प्रमोद राजपूत (@pramodsingh_07) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पीयूष ने आपत्तिजनक "सभी हिंदुओं के लिए बीफ लड्डू" वीडियो के साथ हिंदुओं का मज़ाक उड़ाने के बाद। जनता ने तेजी से और दिलचस्पी के साथ प्रतिक्रिया दी! विडंबना यह है कि इसी व्यक्ति को 2015 में CNN-IBN के "इंडियन ऑफ द ईयर" से सम्मानित किया गया था। खैर, कर्म किसी को नहीं भूलता!”
विज्ञापन
लावण्या दीपक नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “पीयूष मानुष, जिसने "पेरुमल द्वारा स्वयं वितरित सभी हिंदुओं के लिए बीफ लड्डू" शीर्षक वाले वीडियो के साथ हिंदुओं का मजाक उड़ाया था, उसे तमिलनाडु के सलेम में बेहतर उपचार मिला है।”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा तो हमें 'NewsGlitz' नाम का एक वाटरमार्क वीडियो पर दिखा। इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें न्यूज़ ग्लिट्ज़ के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो मिला। इस वीडियो को 28 अगस्त, 2019 को प्रकाशित किया गया था।
इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा हुआ था “पीयूष मानुष को सेलम स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीटा। सूत्रों के अनुसार, वह फेसबुक पर 'लाइव' करते हुए जानबूझकर कार्यालय के अंदर गए और सवाल उठाने लगए।”
खबर के जुड़े कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें इंडियन एक्सप्रेस की खबर मिली। इस खबर के अनुसार “पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष मानुष को सेलम स्थित उनके पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पांच साल पुराना है। एक्टिविस्ट पीयूष मानुष की पिटाई की घटना का तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।