फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of a leader accusing BJP of exploitation is going viral

Fact Check: भाजपा पर शोषण का आरोप लगाती नेत्री का वीडियो है पुराना, जानें सोशल मीडिया पोस्ट का सच

Thu, 09 May 2024 08:27 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 09 May 2024 08:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पूर्व भाजपा नेत्री विद्या पटेल का कथित बयान वायरल है। पोस्ट के अनुसार, विद्या पटेल ने कहा है कि भाजपा में सिर्फ औरत और दौलत होने पर ही टिकट मिलता है। जांच में न्यूजचेकर ने पाया कि यह बयान करीब छः साल पहले का है। करीब एक साल पहले नेत्री का निधन हो चुका है। 

विज्ञापन
Old video of a leader accusing BJP of exploitation is going viral
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। चार चरणों का मतदान अभी भी बचा हुआ है। उधर तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर पूर्व भाजपा नेत्री विद्या पटेल का कथित बयान वायरल है। इसके अनुसार, विद्या पटेल ने बयान दिया है कि भाजपा में सिर्फ औरत और दौलत होने पर ही टिकट मिलता है। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Courtesy: X/@DineshKumarLive

Fact

दावे की पड़ताल के लिए न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर ने पाया कि 18 नवंबर 2018 को इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया था। पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो कटनी से जिला पंचायत सदस्य और पूर्व भाजपा नेत्री विद्या पटेल का था। कैप्शन में लिखा गया है कि भाजपा में महिला नेत्रियों के शोषण के आरोप के बाद विद्या पटेल कांग्रेस में सम्मिलित हो गई थीं।, जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया था कि भाजपा औरत और दौलत की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

FB: MP Congress

X: MP Congress

अब न्यूजचेकर ने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च कर वीडियो से जुड़ी अधिक जानकारी खोजी। इस दौरान न्यूजचेकर को कई लोकल मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में इस वीडियो से जुड़ी जानकारी मिलती है। यहाँ बताया गया है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कटनी में एक हुई जनसभा के दौरान का है। बतौर रिपोर्ट, वह बहोरीबंद से भाजपा के टिकट की दावेदार थीं, पर पार्टी ने इस सीट पर प्रणय पांडे को टिकट दिया था, जिसके बाद नाराज होकर विद्या पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

कांग्रेस में शामिल होते ही विद्या पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कहा था कि भाजपा औरत और दौलत की पार्टी बनकर रह गई है। विद्या पटेल ने कहा था कि “अगर इस पार्टी में आगे बढ़ना है तो अपनी औरत दो या दौलत।”

जांच में आगे न्यूजचेकर ने यह भी पाया कि 22 जून 2023 को कांग्रेस नेत्री विद्या पटेल की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी।

न्यूजचेकर की जांच से यह स्पष्ट है कि विद्या पटेल द्वारा यह बयान करीब छः साल पहले मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान दिया गया था। करीब एक साल पहले नेत्री का निधन हो चुका है। अब यह वीडियो हालिया चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed