फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   old video from Italy shared Jaipur LPG tanker blast

Fact Check: जयपुर LPG टैंकर ब्लास्ट से जोड़कर इटली का पुराना वीडियो किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 27 Dec 2024 05:12 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 27 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

Fact Check: एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक टैंकर में विस्फोट होते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर में टैंकर हादसे का है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 
 

विज्ञापन
old video from Italy shared Jaipur LPG tanker blast
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना का एक वीडियो वायरल है। इसमें हाइवे पर एक टैंकर की ट्रक से टक्कर और उसके बाद हुए जोरदार विस्फोट होता नजर आता है। यूजर इस वीडियो को जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे का वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो अगस्त 2018 में इटली में हुई एक घटना का है। इटली के बैलोनी में एयरपोर्ट के पास मोटरवे ब्रिज पर एक टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिससे एक बड़ा विस्फोट हो गया था और भीषण आग लग गई थी।

विज्ञापन


क्या है दावा
गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2024 को जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच एक भीषण टक्कर हो गई थी। इससे एक जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक फैल गईं। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जयपुर में गैस गाड़ी और पेट्रोल गाड़ी का आपस में टकराव से बहुत बड़ा हादसा हुआ।'

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक
वायरल वीडियो इटली का है

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च किया। बूम को The Sun मीडिया आउटलेट के यूट्यूब चैनल पर 7 अगस्त 2018 को शेयर किया गया वीडियो क्लिप मिला, हालांकि यह वायरल वीडियो का मिरर वर्जन था।

The Sun के मुताबिक, यह वीडियो इटली के बैलोनी शहर में हुए एक हादसे का था। इसी से संकेत लेकर कीवर्ड से सर्च करने पर बूम को इस इस घटना कई मीडिया रिपोर्ट (डेली मेलAFP News Agency) मिलीं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के बैलोनी में 6 अगस्त 2018 को एयरपोर्ट के पास मोटरवे ब्रिज पर एक टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिससे एक बड़ा विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई। इस हादसे दो लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

इटली की स्टेट पुलिस (Polizia di Stato) ने भी अपने एक्स हैंडल पर इस दुर्घटना का वीडियो शेयर किया था।

हालांकि इन सभी रिपोर्ट में शेयर किया गया वीडियो वायरल वीडियो की तुलना में मिरर वर्जन है।

इसके अलावा जयपुर टैंकर ब्लास्ट हादसा तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास हुआ था। हादसे के सीसीटीवी विजुअल (यहां और यहां) में अंधेरा भी नजर आ रहा है, जबकि इटली वाला वायरल वीडियो दिन के समय का है।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed