फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old picture of Hamas attack on Israel goes viral as recent

Fact Check: इस्राइल पर हमास के हमले की पुरानी तस्वीर हाल की बताकर वायरल, जानें पड़ताल में सच

Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

Fact Check: इस्राइल के तेल अवीव में हवाई हमले की तस्वीर हाल की बताकर वायरल की जा रही है। हालांकि, पड़ताल में सच कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
Old picture of Hamas attack on Israel goes viral as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई देशों के बीच हो रहे युद्ध की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती हैं। हाल ही में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जमीन पर उल्टा लेटे हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने सिर और कानों पर हाथ भी रखे हुए है। 
विज्ञापन


क्या है दावा

इस तस्वीर को शेयर करके लोग दावा कर रहे हैं कि ये हिजबुल्ला के इस्राइल पर मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव की तस्वीर है। तो कुछ लोग इसे यमन का इस्राइल पर हमला बता रहे हैं। 
विज्ञापन


यूसुफ (@ymoe342) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा ““तेल अवीव” का नाम बदलकर “गॉट टू लीव” कर देना चाहिए। नहीं?”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

SilencedSirs (@SilentlySirs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इतिहास में इसे दर्ज करें… तेल अवीव की स्थिति।इस उत्कृष्ट कृति का कलाकार: यमन”
 

पड़ताल

तस्वीर का पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें यूरैक्टिव पर ये खबर मिली जिसे 10 अक्तूबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। यूरैक्टिव एक यूरोपीय समाचार वेबसाइट है। 

हांगकांग इकोनॉमिक जर्नल पर भी हमें ये खबर मिली। खबर के मुताबिक 8 अक्तूबर 2023 को तेल अवीव के लिए निर्धारित उड़ानों में से लगभग 50% उड़ानें संचालित नहीं हुईं और 9 अक्तूबर शाम तक इस्राइल में एक तिहाई उड़ानें रद्द कर दी गईं। आगे बताया गया तेल अवीव हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को सायरन बजाकर निर्देश दिया गया और उन्हें ज़मीन पर लेटने को कहा गया। इसके बाद यात्री टरमैक पर लेट गए, क्योंकि गाजा से दागे गए फलस्तीनी रॉकेट हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में फट गए थे। 

पड़ताल  का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है की तस्वीर हाल ही के हमलों की नहीं है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed