Fact Check: भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की 5 साल पुरानी तस्वीर वायरल, जानें फोटो की पूरी असलियत
Fact Check: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ में कुमारी सैलजा की एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर को वायरल करके उसे हाल ही के होने का दावा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया है कि यह तस्वीर हाल ही की है। यह तस्वीर हरियाणा कांग्रेस के अंदर चल रही अनबन की खबरों के बीच सामने आई है।
Amock_ (@Amockx2022) नाम के एक यूजर ने लिखा “भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा से मुलाकात की और भाजपा आईटी सेल द्वारा बताए गए सभी दुष्प्रचार को तहस नहस कर दिया। यह जोड़ी 8 अक्टूबर को भाजपा को हरा देगी और उन्हें बाहर कर देगी। हमें बस उनकी साथ में रैलियों की जरूरत है।”
BREAKING NEWS 🚨⚡
— Amock_ (@Amockx2022) September 22, 2024
Bhupinder Hooda met Kumari Selja and destroyed all the propaganda narrated by BJP IT Cell
This duo will decimate BJP on 8th October and bundle them out 🔥
We just need their joint rallies. pic.twitter.com/OTV1m3mWeR
Omniscient Chautala (@Highonchoorma) नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया “भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कुमारी शैलजा कांग्रेस में शामिल हुईं।”
🚨Breaking News:
— Omniscient Chautala (@Highonchoorma) September 22, 2024
Kumari Selja joins Congress in the presence of Bhupendra Singh Hooda 🔥🔥#HaryanaElection2024 pic.twitter.com/BEp2DoXe9y
पड़ताल
पीटीआई ने इस तस्वीर की पड़ताल की। सबसे पहले पीटीआई ने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से पीटीआई को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक्स अकाउंट पर ये तस्वीर मिली। हुड्डा ने 24 सितंबर 2019 को इस तस्वीर को शेयर करते हुए सैलजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं @INCHaryana अध्यक्षा बहन @kumari_selja जी को जन्मदिवस के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/GgD3yKvrNu
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) September 24, 2019
इस तस्वीर से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट भी पीटीआई ने शेयर की द प्रिंट ने वायरल हो रही तस्वीर को 2019 में एक खबर में छापा था जिसका शीर्षक था “कुमारी शैलजा ने कहा- पार्टी में अब कोई लड़ाई नहीं, मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर पांच साल पुरानी है। इसे गलत दावे के साथ अभी वायरल किया जा रहा है।