फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old photo of Mamata Banerjee went viral amid Lok Sabha elections

Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच ममता बनर्जी की पुरानी फोटो हुई वायरल, यहां जानें पूरा सच

Wed, 08 May 2024 08:19 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Wed, 08 May 2024 08:19 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चाय बनाते हुए एक फोटो वायरल है। इस फोटो को लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है। द क्विंट ने बताया कि ममता बनर्जी की यह फोटो पांच साल पुरानी है।

विज्ञापन
Old photo of Mamata Banerjee went viral amid Lok Sabha elections
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। चार चरणों का मतदान अभी भी बचा हुआ है। उधर तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का चाय बनाते हुए एक फोटो वायरल है।

विज्ञापन

दावा: इस फोटो को लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, "ओब होम भी पोरधानमौत्री बोन के मानेगा...होमको भी चाय बोनाना आता होय।" (अब हम भी प्रधानमंत्री बन के मानेंगे, हमको भी चाय बनानी आती है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(Altered by Quint Hindi)

(ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं।)

क्या यह दावा सही है ? नहीं यह फोटो पुरानी है। इसका 2024 लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

  • यह फोटो 21 अगस्त 2021 से इंटरनेट पर मौजूद है।

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस फोटो में पश्चिम बंगाल के तटीय शहर दीघा की यात्रा के दौरान एक गांव की दुकान पर चाय बनाती दिख रही हैं।

  • 'ओब होम भी पोरधानमौत्री बोन के मानेगा।।।होमको भी चाय बोनाना आता होय।' ममता बनर्जी से ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

द क्विंट ने सच का पता कैसे लगाया ? द क्विंट ने इस फोटो पर Google Lens की मदद से सर्च किया। द क्विंट को ऐसी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं जिसमें इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।

  • Scroll।in की एक न्यूज रिपोर्ट में द क्विंट को ममता बनर्जी की यही तस्वीर नजर आई।

  • Scroll।in में ममता बनर्जी के X अकाउंट का वह पोस्ट भी शामिल थी, जिसमें उनकी चाय बनाते समय की वीडियो भी थी।

ममता बनर्जी की इस पोस्ट का कैप्शन था, "कभी-कभी जीवन की छोटी-छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और शेयर करना उनमें से एक है। आज दीघा के दत्तपुर में। (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद)"

यह पोस्ट 21 अगस्त 2019 को पोस्ट की गई थी।

ममता बनर्जी की हालिया लोकसभा चुनाव के बीच भी चाय बनाने की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन वो इन वायरल तस्वीरों से अलग हैं।

  • ममता बनर्जी की हालिया तस्वीरें 03 अप्रैल 2024 की हैं। जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक दुकान पर चाय बनाई थी।

  • ये तस्वीरें All India Trinamool Congress के आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट की गईं थी।

निष्कर्ष: ममता बनर्जी की पांच साल पुरानी तस्वीरों को हालिया बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed