फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old photo of Jitan Ram Manjhi and Amit Shah is being shared

Fact Check: जीतन राम मांझी और अमित शाह की पुरानी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 12 Jul 2025 07:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर जीतन राम मांझी की अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इसके साथ ही तस्वीर में  जीतन राम बिना चप्पल पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। हमने अपनी पड़ताल में तस्वीर को पुराना पाया है। 

विज्ञापन
Old photo of Jitan Ram Manjhi and Amit Shah is being shared
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में मांझी नंगें पैर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसके साथ जीतन राम मांझी के नंगे पैर को लेकर सवाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर दो साल पुरानी है। दरअसल 2023 में जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी का विलय जदयू में करने से इनकार कर दिया था और भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही हमने पाया कि जीतन राम मांझी के अलाव अन्य लोग भी बिना चप्पल पहने ही बैठे थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर जीतन राम मांझी और अमित शाह की तस्वीर अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है।
एमआई यादव जी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “माननीय जीतनराम मांझी जी को देख लो कितना अब गिर रहे है मंत्री बन कर बिहार का नाक कटा दिए।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को  गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई समाचार एजेंसी की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 21 जून 2023 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की।


आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोट मिली। यह रिपोर्ट 21 जून 2023 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में हमें एक पूरी तस्वीर देखने को मिली। इस तस्वीर में  जीतन राम मांझी ,अमित शाह के साथ पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पैर में भी चप्पल नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि जीतन राम मांझी की हम पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 

 

पड़ताल का नतीजा  

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। जीतन राम मांझी और अमित शाह की  दो साल पुरानी तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed