फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   old photo of former PM Dr. Manmohan Singh was claimed to be his last phot

Fact Check: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुरानी तस्वीर उनके आखिरी समय की फोटो बताकर वायरल, दावे का पूरा सच ये है

Sat, 28 Dec 2024 02:34 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 28 Dec 2024 02:34 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर अस्पताल में उनके आखिरी समय की तस्वीर है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
old photo of former PM Dr. Manmohan Singh was claimed to be his last phot
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह उनके निधन से ठीक पहले की तस्वीर है। 

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह तस्वीर अक्तूबर 2021 की है। उस समय तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एम्स में भर्ती डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। यह तस्वीर उसी समय की है। यूजर्स पुरानी तस्वीर को उनके निधन से ठीक पहले का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर एक यूजर ने 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ली आखिरी सांस, कई दिन से बीमार चल रहे थे मनमोहन सिंह, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सतनाम श्री वाहेगुरु। अंतिम तस्वीर।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने उसी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ली आखिरी सांस, अस्पताल से आई उनकी आखिरी तस्वीर।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल 
दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया। पीटीआई को मूल तस्वीर ‘एनबीटी दिल्ली’ के 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर मिली। 14 अक्तूबर 2021 को शेयर की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे।" पोस्ट का लिंक यहां देखें।

प्राप्त जानकारी के आधार पर जब डेस्क ने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया तब पीटीआई को इस तस्वीर से जुड़ी कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।

न्यूज वेबसाइट ‘जी न्यूज’ पर 14 अक्तूबर 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया कि उस समय 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। उस समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

पड़ताल के दौरान पीटीआई को यह तस्वीर ‘वेबदुनिया’ की वेबसाइट पर 14 अक्तूबर 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी मिली। इसमें बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

अक्तूबर 2021 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी 'एक्स' पोस्ट के जरिए एम्स में मनमोहन सिंह से अपनी मुलाकात की जानकारी साझा की थी। उन्होंने 14 अक्तूबर 2021 को एक पोस्ट में लिखा था, "आज मैंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" पोस्ट यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल के अंत में डेस्क ने वायरल तस्वीर और मूल तस्वीर की तुलना की और पाया कि मूल तस्वीर से मनसुख मंडाविया की तस्वीर को क्राप कर इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दोनों तस्वीरों की तुलना का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सिंह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें गुरुवार रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें।

पड़ताल का नतीजा
पीटीआई की अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर अक्तूबर 2021 की है। उस समय तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एम्स में भर्ती डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। यह तस्वीर उसी समय की है। यूजर्स पुरानी तस्वीर को उनके निधन से ठीक पहले का बताकर इसे गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed