Fact Check: हवाई में एक साल पहले लगी आग को लॉस एंजिलिस की आग से जोड़कर किया जा रहा भ्रामक दावा, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर जले हुए घर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि लॉस एंजिलिस में लगी आग में सारे घर तबाह हो गए, लेकिन एक घर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि लॉस एंजिलिस में लगी आग की वजह से सभी घर जलकर खाक हो गए लेकिन इस घर में कुरान होने के कारण ये घर इतनी बड़ी आपदा से बच गया है।
साइमा खान (@saimakhan__86) नाम के एक यूजर ने लिखा “बेशक अल्लाह ही ज़िंदा और कायम रहने वाला है! यह फोटो देखिये और कहिए सुभहानल्लाह। अल जज़ीरा के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में मौजूद एक मुस्लिम के घर में मुक़द्दस और पवित्र कुरान थी, इसलिए अल्लाह ताला ने उसे एक बड़ी आपदा से बचा लिया. जबकि उसके आस पास का सारा घर जल गया। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
बेशक अल्लाह ही ज़िंदा और क़ायम रहने वाला है!
— Saima Khan (@saimakhan__86) January 13, 2025
यह फोटो देखिये और कहिए सुभहानल्लाह 👇
अल जज़ीरा के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में मौजूद एक मुस्लिम के घर में मुक़द्दस और पवित्र कुरान थी,
इसलिए अल्लाह ताला ने उसे एक बड़ी आपदा से बचा लिया. जबकि उसके आस पास का सारा घर जल गया 👇 pic.twitter.com/ivxfKqA37i
Kayivlogs नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “अल जजीरा न्यूज के अनुसार, यह घर एक मुसलमान का है और लॉस एंजिल्स में जलने से बचा हुआ एकमात्र घर है। जजीरा के अनुसार, यह घर एक मुसलमान का है और लॉस एंजिल्स में जलने से बचा हुआ एकमात्र घर है।" (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
सरदार आलम ज़ैब खरोती नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में यह घर एक मुसलमान का था, जिसके पास पवित्र कुरान रखी हुई थी, इसलिए आग से उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस तस्वीर से संबंधित कई पोस्ट मिले। पीपल नाम की एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट मिली। पीपल एक अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका है जो सेलिब्रिटी न्यूज को प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है।
पीपल की वेबसाइट पर वायरल हो रही तस्वीर के बारे में हमें एक खबर मिली। पीपल पर इस घटना से संबंधित रिपोर्ट 2023 में प्रकाशित हुई थी। इससे ये साफ हो गया कि ये फोटो पुरानी है।
आगे हमें द मिरर की एक रिपोर्ट मिली, इसे 21 अगस्त 2023 में प्रकाशित किया गया था। मिरर एक ब्रिटिश राष्ट्रीय दैनिक टैब्लॉयड अखबार है इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “हवाई में भयावह आग के कारण मची अफरा-तफरी के बीच एक घर लगभग सुरक्षित बचा रहा।” रिपोर्ट में बताया गया था कि “मालिक डोरा एटवाटर मिलिकिन और डडली लॉन्ग मिलिकिन III ने हाल ही में $4 मिलियन की संपत्ति का नवीनीकरण किया था, जिसके बारे में माना जाता है कि इसने इसे घातक लपटों से बचाने में योगदान दिया। हालांकि, मालिकों के अनुसार, काम अग्निरोधक को ध्यान में रखकर नहीं किया गया था।”
इससे ये पता चला कि तस्वीर लॉस एंजिलिस में लगी आग के बीच से सामने नहीं आई है बल्कि एक वर्ष पुरानी है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो एक वर्ष पहले हवाई में लगी आग का है।