फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old dance video of Indian players shared as Champions Trophy 2025

Fact Check: भारतीय खिलाड़ियों का पुराना डांस वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर हो रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 03 Mar 2025 05:50 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 03 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया। 

विज्ञापन
Old dance video of Indian players shared as Champions Trophy 2025
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नाचते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर इसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 23 फरवरी 2025 पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नाच पर जश्न मनाया है। 

प्रतोष के कर्ण नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ऐतिहासिक जीत! चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के ग्रुप लीग मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया के इस गौरवशाली प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों ने मिलकर डांस किया और  यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारत की क्रिकेट की श्रेष्ठता का प्रमाण है! और विराट तो विराट ही है जय हिंद! जय भारत! (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चेना राम सोहु (@crchoudhary021) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “क्रिकेट किंग विराट कोहली का शानदार शतक, किंग कोहली 51 शतक, डांस तो बनता है, भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बीसीसीआई का एक्स हैंडल मिला। यहां इस वीडियो को 5 जुलाई 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “वानखेड़े में कल रात का माहौल बहुत अच्छा था, खिलाड़ी जश्न में झूम रहे थे।”

आगे हमने अमर उजाला के स्पोर्ट्स डेस्क से इस वीडियो की ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क किया। यहां हमें वीडियो से जुड़ी हुई एक खबर 4 जुलाई 2024 को पोस्ट की गई थी। यहां से हमें पता चला कि टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का दिल्ली और फिर मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। समारोह के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस का आभार जताया। इतना ही नहीं आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही जमकर डांस किया। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि शेयर हो रहा वीडियो चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 का नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद का है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed