Fact Check: युवक से मारपीट और मुंह पर पेशाब करने वाली घटना में जातिगत एंगल नहीं, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया जा रहा है। दावा है कि दलित होने के कारण उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में दावा भ्रामक निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दलित व्यक्ति को पीटा जा रहा है। साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया जा रहा है। ये मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का बताया जा रहा है।
Ambedkarite People's Voice (@APVNews_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “शर्मनाक : दलित युवक को पीट कर ऊपर किया पेशाब। सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई, पिटाई के बाद उसके ऊपर किया पेशाब। फिर वीडियो वायरल किया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो।”
शर्मनाक : दलित युवक को पीट कर ऊपर किया पेशाब
— Ambedkarite People's Voice (@APVNews_) October 2, 2024
सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई, पिटाई के बाद उसके ऊपर किया पेशाब। फिर वीडियो वायरल किया
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो pic.twitter.com/JFSovka3WU
ग्लोबल भारत न्यूज़ (@Global__Bharat) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यूपी के #सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई । पिटाई के बाद उसके ऊपर किया #पेशाब। वीडियो वायरल.। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वीडियो।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।”
यूपी के #सोनभद्र में दबंगों ने पहले दलित युवक को लाठी डण्डे से किया पिटाई । पिटाई के बाद उसके ऊपर किया #पेशाब। वीडियो वायरल.। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर गेट नम्बर एक के पास का बताया जा रहा वीडियो।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।@Uppolice… pic.twitter.com/rbePL9twUA
— Global Bharat News (@Global__Bharat) October 2, 2024
पड़ताल
इस घटना पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि घटना 26 सितंबर की है जहां एक आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और साथ ही उसके ऊपर पेशाब भी किया गया।
इस मामले में सोनभद्र पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस की तरफ से कहा गया युवक को उसके ही कुछ मोहल्ले वालो ने पीटा है। घटना के बाद पीड़ित तुरंत बैढ़न (मध्य प्रदेश) इलाज के लिए चला गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अंकित भारती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इन के नाम पुलिस ने श्रवण कुमार, प्रीतम, निखिल कुमार, रवि रावण बताएं हैं। कहीं भी किसी विशेष जाति के लिए नफरत होने पर मारपीट की बात नहीं की गई है।
थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को मारने-पीटने व उसके ऊपर पेशाब करने तथा एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा की बाइट-@Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @digmirzapur @News18UP @bstvlive @ZeeNews pic.twitter.com/XSHN3CVPD8
— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) October 2, 2024
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि पीड़ित को किसी विशेष समुदाय या जाति से होने कारण नहीं पीटा गया।