Fact Check: क्या सच में नितिन गडकरी ने की राहुल गांधी की तारीफ? वायरल वीडियो की असलियत ये है
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दावा किया जा रहा है कि नितिन गडकरी राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने राहुल गांधी का तारीफ की है। वीडियो में दिखाई देते है कि एंकर पूछ रही हैं कि आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? जिस पर नितिन गडकरी करते है कि दूर से मैं जिन्हें छोटा समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं।
डॉ. चंदन यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “एंकर: आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? नितिन गडकरी: दूर से मैं जिन्हें समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं। जननायक ऐसे ही होते हैं जिन्हें दुश्मन भी कम नहीं आंक सकते।…” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “एंकर: आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं? नितिन गडकरी: दूर से मैं जिन्हे छोटा समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
एंकर: आप राहुल गांधी को किस तरह से देखते हैं?
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) December 26, 2024
नितिन गडकरी: दूर से मैं जिन्हे छोटा समझ रहा था उनके नजदीक जाकर पता चला वो बहुत बड़े हैं pic.twitter.com/nuvPq57obN
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल हो रहे वीडियो का पूरा वर्जन बीबीसी के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस इंटरव्यू को 10 अक्तूबर को पोस्ट किया गया था। इसमें एंकर रुपा झा नितिन गडकरी के साथ इंटरव्यू कर रही थीं। वीडियो में 26 मिनट 57 सेकंड पर एंकर नितिन गडकरी से सवाल पूछती हैं कि आप राहुल को किस तरह देखते हैं। लेकिन नितिन गडकरी जवाब में वैसा कुछ नहीं बोलते जो वायरल वीडियो में दिख रहा है।
इंटरव्यू के आखिर में 27 मिनट 48 सेकंड पर गडकरी यह कहते हुए जरूर सुनाई देते है तकि जिन लोगों को मैं दूर से बहुत बड़ा समझ रहा था, उनके नजदीक जाने के बाद मुझे पता चला कि वे छोटे हैं. और दूर से जिन्हें मैं छोटा समझ रहा था, उनके नजदीक जाकर मुझे पता चला कि वो बहुत बड़े हैं।”
पूरा इंटरव्यू देखने पर हमें पता चला कि नितिन गडकरी ने राहुल गांधी के बारे में कोई ऐसा जवाब नहीं दिया जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा है।
पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को एडिट करके भ्रामक तरीके से दावा किया जा रहा है।