Fact Check: 2022 की न्यूज क्लिप को 2025 में कोरोना की वापसी से जोड़ा जा रहा, पढ़ें पड़ताल में दावे का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 2025 में कोविड भारत में वापस आने वाला है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक न्यूज क्लिप तेजी से शेयर हो रही है, जिसमें यूजर्स दावा कर रहे है कि जनवरी 2025 में कोरोना की चौथी लहर वापस आ रही है। वायरल वीडियो क्लिप में एक एंकर को ये कहते हुए देखा जा सकता है, “जानलेवा हो सकती है जनवरी। अगले 40 दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है।”
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो दिसंबर 2022 का है। यूजर्स दो साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर शेयर कर रहे हैं।
क्या है दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने दिसंबर 17 को एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “New yaar 2025 सावधान हो जाओ फिर से आ रहा हैं जनवरी में कोरोना का कहर चीन में रोजाना के हजारों लोगों की जान जा रही हैं” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
वहीं, एक अन्य यूजर ने इंस्ट्राग्राम पर 20 दिसंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि कोरोना 2025 में लौट रहा है। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
पड़ताल
वायरल दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर कोविड-19 से संबंधित जानकारी को सर्च किया। वहां पर पीटीआई को 2025 में कोरोना की चौथी वेब को लेकर कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अभी भारत में कोरोना के एक्टिव केस 11 है। वेबसाइट पर 2025 में कोरोना को लेकर कोई एडवाइजरी भी नहीं है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए पीटीआई ने संबंधित की-वर्ड्स से गूगल पर सर्च किया। वहां पर भी पीटीआई को कोरोना के 2025 में लौटने की कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।
डेस्क ने वायरल हो रहे क्लिप का सच जानने के लिए एंकर सैयद सुहेल से बात की, सैयद ने बताया, “2022 में आई रिपोर्ट के आधार पर कोरोना को लेकर जानकारी दी गई थी। हाल में इस तरह की कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है।” पीटीआई की पड़ताल में स्पष्ट हो गया वायरल रिपोर्ट 2022 की है, जिसे यूजर्स अभी का बताकर शेयर कर रहे है। डेस्क ने सैयद सुहेल के पिछले 6 महीने के सभी प्रोग्राम को यूट्यूब पर खंगाला, पीटीआई को कहीं पर भी वायरल क्लिप नहीं मिली।
2025 में कोरोना की स्थिति को लेकर दिल्ली के डॉ. बीआर अंबेडकर बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर (ACBR) के निदेशक प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह ने बताया, “2025 में कोरोना की चौथी लहर को लेकर कोई भी अर्लट नहीं है। इसलिए घबराने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है। 2024 की तरह 2025 में भी स्थिति सामान्य रहेगी।”
पड़ताल का नतीजा
पीटीआई की अब-तक की जांच से यह साफ है कि रिपब्लिक भारत की 2022 की क्लिप को यूजर्स अभी का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार 2025 में कोरोना को लेकर कोई भी अर्लट नहीं है।
(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)