Fact Check: क्या लेबनान पर इस्राइली हमले के बाद फूट-फूट कर रोए नसरुल्ला, जानें वीडियो की असलियत
Fact Check: सोशल मीडिया पर हिजबुल्ला के प्रमुख नसरुल्ला के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के लेबनान पर हमले के बाद कमांडर की मौत होने के बाद नसरुल्ला जोर-जोर से रोने लगे। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
Er. Rajesh Singh (@Kumar1975Rajesh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “नाम-: हसन नसरुल्लाह। पेशा-: हिज्बुल्लाह का कमांडर। जब 7 अक्तूबर 2023 को आतंकी संगठन "हमास" ने इस्राइल पर हमला किया था तो ये ठहाके लगाकर "हंस" रहा था। आज जब इस्राइल ने हिज्बुल्लाह कि "लंका" लगा दी है तो "रो" रहा है और जान की "भीख" मांग रहा है!
लिल्लाह !
— Er. Rajesh Singh (@Kumar1975Rajesh) September 25, 2024
.
नाम-: हसन नसरुल्लाह ।
.
पेशा-: हिज्बुल्लाह का कमांडर ।
जब 7 अक्टूबर 2023 को आतंकी संगठन "हमास" ने इजराइल पर हमला किया था तो ये ठहाके लगाकर "हंस" रहा था ।
.
आज जब इजराइल ने हिज्बुल्लाह कि "लंका" लगा दी है तो "रो" रहा है और जान कि "भीख" मांग रहा है !
pic.twitter.com/Sxd0zzyz5k
जितेंद्र प्रताप सिंह (@jpsin1) 7 अक्टूबर को ये दरिंदा हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह खूब खुशियां मना रहा था आप लोगों ने अल जजीरा पर वीडियो देखा ही होगा दूसरे आतंकियों से गले मिल रहा था बधाई दे रहा था और आज इसकी हालत देखी फूट-फूट कर रो रहा है। ईश्वर की महिमा अपरंपार है।
7 अक्टूबर को ये दरिंदा हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह खूब खुशियां मना रहा था आप लोगों ने अल जजीरा पर वीडियो देखा ही होगा दूसरे आतंकियों से गले मिल रहा था बधाई दे रहा था
—
और आज इसकी हालत देखी फूट-फूट कर रो रहा है
ईश्वर की महिमा अपरंपार है pic.twitter.com/dkDtr9C3bPJitendra pratap singh
(@jpsin1) September 24, 2024
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। 12 अगस्त 2022 को हमें ये वीडियो ‘Hussani Media’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ अरबी भाषा में एक कैप्शन था। यहां से यह बात साफ हो गई कि वीडियो पुराना है।
आगे सर्च करने पर हमें हैथम ज़ैद नाम से एक यूट्यूब चैनल पर इस वायरल वीडियो का पूरा वीडियो मिला। इस वीडियो को 13 अगस्त 2022 को प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “ हसन नसरल्लाह फूट-फूट कर रो पड़े”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। इसका हाल के इस्राइली हमलों से कोई ताल्लुक नहीं है।

Jitendra pratap singh