फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   murder of a woman in Madhya Pradesh is viral with a false communal claim

Fact Check: मध्यप्रदेश में महिला की हत्या को गलत सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Mon, 27 Jan 2025 02:29 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 27 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के देवास में एक हिंदू लड़के ने एक मुस्लिम लड़की गुलनाज की हत्या कर शव को फ्रिज में रख दिया। 

विज्ञापन
murder of a woman in Madhya Pradesh is viral with a false communal claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस एक घर में मौजूद है। पुलिस की टीम फ्रिज के पास छानबीन करती हुई नजर आ रही है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  मध्यप्रदेश के देवास में हिंदू परिवार के एक एक लड़के जिसका नाम संजय पाटीदार था ने मुस्लिम लड़की गुलनाज से भागकर शादी की थी। दोनों  किराये के कमरे में रहते थे। चार दिन से रूम बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो गुलनाज की लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे मिले। 

एडवोकेट नाजनीन अख्तर (@NazneenAkhtar23) ने लिखा “मामला मध्यप्रदेश के देवास की घटना है ये हिन्दू संजय पाटीदार और मुस्लिम लड़की गुलनाज भागकर शादी की थी किराये का रूम लेकर रहते थे। 4 दिन से रूम बंद था लोगों ने दरवाजा तोड़कर सब चेक किया तो गुलनाज की लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे मिले।" (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 



इफ्तखार खान (@IftakharKh80034) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मामला मध्यप्रदेश के देवास की घटना है ये हिन्दू संजय पाटीदार और मुस्लिम लड़की गुलनाज भागकर शादी की थी किराए का रूम लेकर रहते थे 4 दिन से रूम बंद था लोगों ने दरवाजा तोड़कर सब चेक किया तो गुलनाज की लाश टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया ना मिला दीन न मिली दुनिया फी नारी जहन्नम” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के पोस्ट आर यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि “मामला मध्य प्रदेश के देवास का है। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।” 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ कि है लड़की का नाम प्रतिभा था जिसे गलत नाम के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed