फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Mamata Banerjee insulted the national anthem, read the full truth in the investigation

Fact Check: ममता बनर्जी ने नहीं किया राष्ट्रगान का अपमान, एडिटेड है ऐसा दावा करने वाला वीडियो

Wed, 12 Nov 2025 07:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 12 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। हमने अपनी पड़ताल में वयारल दावे को गलत पया है। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee insulted the national anthem, read the full truth in the investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ममता बनर्जी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। वह राष्ट्रगान बजते वक्त मंच से चली जाती हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ममता बनर्जी राष्ट्रगान खत्म होने के बाद मंच जाती हैं। वीडियो को एडिट कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है ति ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।  

एसके शुक्ला नाम के इंंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “ यहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ क्या” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें gettyimages के वेबसाइट पर वायरल वीडियो से संबंधित एक वीडियो मिला। इस वीडियो में शुरुआत के 10 सकेंड में राष्ट्रगान के आखिरी धुन बजते हुए सुनाई दे रही है। इसके बाद राष्ट्रगान के खत्म होते ही ममता बनर्जी लोगों का अभिवादन कर मंच से जाती हुए नजर आईं। इसके साथ ही वीडियो में लिखा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च, 2022 को कोलकाता, भारत के नेताजी इंडोर स्टेडियम में विधवा पेंशन योजना के एक कार्यक्रम के दौरान। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को वर्दी सिलने के ऑर्डर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा। कपड़ों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर लघु उद्योगों द्वारा किया जाएगा और इस प्रकार धन भी बंगाल में आएगा।

आगे की पड़ताल में हमें त्रिनभूमि फाउंडेशन के फेसबुक अकांउट  पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 23 मार्च 2022 को साझा किया गया है। वीडियो में 29. 48 मिनट से राष्ट्रगान शुरू होता है।  30. 40 पर राष्ट्रगान खत्म होता है। इसके बाद ममता बनर्जी मंच से जाती हुई नजर आईं। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एडिटेड पाया। ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान बजने के समय मंच पर मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed