फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Lebanon's Druze community's rebellion against Hezbollah is old

Fact Check: क्या सच में लेबनान की जनता ने हिजबुल्ला के खिलाफ बगावत कर दी, जानें इस वायरल वीडियो का सच

Thu, 26 Sep 2024 11:53 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 26 Sep 2024 11:53 PM IST
सार

Fact Check: फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ एक व्यक्ति को मारती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि लेबनान में जनता हिजबुल्ला के खिलाफ बगावत कर रही है। 

विज्ञापन
Lebanon's Druze community's rebellion against Hezbollah is old
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक भीड़ कुछ लोगों को पीटते हुए नजर आ रही है। साथ ही कुछ लोगों को घसीटा भी जा रहा है। वीडियो में एक आदमी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया जाता है। वीडियो को लेबनान का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो लेबनान का है जिसमें लेबनान के ड्रूज समुदाय के लोग हिजबुल्ला के लड़ाकों को गांव से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि वे उनके गांव से इस्राइल पर मिसाइल न दागे। पेजर और वॉकी टॉकी धमाकों के बाद 23 सितंबर को इस्राइल ने लेबनान पर हमला किया था जिसमें 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर थी। इस घटना के बाद अब ये वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन


शंकर माली तंवर नाम के एक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “लेबनान में अब स्थानीय जनता ने आम लोगों ने हिजबुल्लाह के आतंकियों के खिलाफ बगावत कर दिया। स्थानीय लोग हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों की पिटाई कर रहे हैं जो इन गांवों से इस्राइल में रॉकेट लॉन्च करने के लिए उनके गांवों में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रामीणों को पता है कि जवाब में उनके गांवों को इस्राइल द्वारा निशाना बनाया जाएगा। गांव वालों ने हिजबुल्लाह के आतंकियों को खूब मारा और उन्हें भगा दिया।”
विज्ञापन
विज्ञापन




पवन अनुज तिवारी नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “लेबनान में अब स्थानीय जनता आम लोगों ने हिजबुल्लाह के आतंकियों के खिलाफ बगावत कर दी है। स्थानीय लोग हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों की पिटाई कर रहे हैं जो इन गांवों से इस्राइल में रॉकेट लॉन्च करने के लिए उनके गांवों में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रामीणों को पता है कि जवाब में उनके गांवों को इस्राइल द्वारा निशाना बनाया जाएगा। गांव वालों ने हिजबुल्लाह के आतंकियों को खूब मारा और उन्हें भगा दिया।



पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें एक फेसबुक पोस्ट में इस वीडियो का स्क्रीनशॉट मिला जिसे 6 अगस्त 2021 में पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में अरबी भाषा में एक कैप्शन लिखा था “लेबनान में मिसाइल लेकर आए आदमी को लोगों ने पकड़ लिया।”

आगे हमने इस वीडियो से जुड़े कीवर्ड को सर्च किया। इससे जुड़ी एक खबर हमें द टाइम्स ऑफ इस्राइल पर हमें मिली। खबर में बताया गया था कि दक्षिणी लेबनान के एक गांव में ड्रूज निवासियों ने हिजबुल्ला दल को उसके रॉकेट लांचरों के साथ रोक दिया, जो इस्राइल में दागे गए थे, तथा लेबनानी सेना के पहुंचने तक उसके सदस्यों को हिरासत में रखा। हिजबुल्ला घरों के बीच से रॉकेट दाग रहा है ताकि इजरायल हम पर हमला करे।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तीन साल पुराना है। जिसे हाल ही का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed