Fact Check: कुकी विद्रोहियों से जुड़ा पुराना वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें एक युवक गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुकी समुदाय ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मणिपुर का है। जहां कुकी समुदाय के लोगों ने भारतीय सेना के कांगपोकपी शहर पर कब्जा कर लिया है।
ऑर्डर ऑफ रजाकार (@RazakarOrder) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मणिपुर भारत के कुकी स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीय सेना से कांगपोकपी शहर छीन लिया है। भारतीय सेना और सीआरपीएफ इलाके से चली गई है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Manipur India the Kuki freedom fighters have taken away the city of Kangpokpi from Indian forces. The Indian army and CRPF have fled the area. pic.twitter.com/u1mVafe44a
— Order of Razakar (@RazakarOrder) January 8, 2025विज्ञापन
फरदीन (@FardinAfzal) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुकी स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीय सेना के कांगपोकपी शहर पर कब्जा कर लिया है। भारतीय सेना को इस इलाके से जाना पड़ा है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
#Breaking
— Fardin (@FardinAfzal) January 10, 2025
Kuki freedom fighters have taken control of Kangpokpi city of Indian forces. The Indian army have fled the area. pic.twitter.com/tJ37x2MBDv
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो से संबंधित एक वीडियो कियम्बा मंगांग (kiyamba Mangang) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को चैनल पर 23 अगस्त 2023 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कुकी उग्रवादियों ने मैतेई गांव वालों पर हमला किया।”
आगे सर्च करने पर हमें मणिपुर पुलिस का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में पुलिस ने ताजा घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में मणिपुर पुलिस ने लिखा था “03.01.2025 कंगपोकपी जिले में, साइबोल गांव में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की मांग को लेकर CoTU द्वारा आयोजित एक विरोध रैली हिंसक हो गई। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पथराव और पेट्रोल बम फेंक कर पुलिस अधीक्षक कंगपोकपी के कार्यालय पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पर्याप्त बल का प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। इस घटना में, मनोज प्रभाकर, एसपी कंगपोकपी जिले घायल हो गए और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी कंगपोकपी को आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया गया है और अब वह ठीक हैं और वर्तमान में स्थिति से निपटने में संयुक्त सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है और उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है वीडियो पुराना है। जिसे अभी हुई घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।