Fact Check: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुराना एलान हाल का बताकर वायरल, पूरा सच ये है
Fact Check: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक एलान वायरल हो रहा है जिसे हाल ही के होने का दावा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को को शेयर करके कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मुफ्त में कफन मुहैया कराना, सोरेन का चुनावी वादा है।
थर्ड टाइम (@Teesaribaar2528) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुख्यमंत्री जी झारखंड के लोगों को मुफ़्त में कफन देंगे, वाह रे मुख्यमंत्री जी। नये नये फ्रीबीस घोषणा की दौड़ मे आगे रहने के चक्कर मे, इस घोषणा का भावार्थ जानने की भी कोशिश नहीं की।
*मुख्यमंत्री जी झारखंड के लोगों को मुफ़्त में कफन देंगे, वाह रे मुख्यमंत्री जी🫣*
*नये नये फ्रीबीस घोषणा की दौड़ मे आगे रहने के चक्कर मे, इस घोषणा का भावार्थ जानने की भी कोशिश नहीं की😱* pic.twitter.com/fDyL7b33hHविज्ञापन विज्ञापन— Third Time (@Teesaribaar2528) November 12, 2024
नरेश जी पाहुजा (@png60) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बड़ा फैसला, कफ़न मुफ़्त में दिया जाएगा। विपक्ष की निम्नस्तरीय राजनीति उस हद तक पहुँच गई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता… जहाँ अब उन्होंने मुफ़्त में मिलने वाली चीजों में “कफ़न” भी शामिल कर लिया है। क्या कहें?”
बड़ा फेसला, कफ़न मुफ्त में दिया जाएगा ।
— Naresh G Pahuja (@png60) November 10, 2024
The opposition’s low level politics has reached to the extent anyone could have thought of… Where now they included “Kafan’ into freebies. What to say ? pic.twitter.com/0ZQwOLYsKL
पड़ताल
इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च करने पर हमें ये वीडियो भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा के एक्स अकाउंट पर मिला। इस वीडियो को 2021 में पोस्ट किया गाया था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो तीन साल पुराना है।
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि 25 मई 2021 का है। खबर से पता चला कि ये ऐलान कोरोना काल में किया गया था। जब पूरे देश में लॉकडाउन था, सभी दुकानें बंद थी। उस समय लोगों की मौतें हो रही थी। लोगों को परेशानी न हो इसके चलते सोरेन सरकार ने ये ऐलान किया था कि मरने वालों के लिख कफन मुफ्त दिया जाएगा ताकि लोगों को समस्या न हो।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2021 का है। जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।