फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Japan earthquake devastation ishared as Nepal misleading

Fact Check: जापान में आए भूकंप से तबाही के वीडियो को नेपाल का बताकर किया जा रहा शेयर, जानें सच्चाई

Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर भूकंप से तबाही का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल का है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है।

 

विज्ञापन
Japan earthquake devastation ishared as Nepal misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र शिगात्से के डिंगरी काउंटी में 7 जनवरी को आए भूकंप के तेज झटकों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साइकिल सवार एक शख्स को भूकंप के तेज कंपन के बाद घबराकर इधर-उधर भागते तथा एक मकान को ध्वस्त होते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 7 जनवरी को तिब्बत में आए भूकंप के बाद नेपाल में हुई तबाही का है। 

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि यह वीडियो 7 जनवरी 2025 को तिब्बत में आए भूकंप के बाद नेपाल में हुई तबाही का नहीं, बल्कि जनवरी 2024 में जापान के नोटो प्रायद्वीप में आए भूकंप का है।

विज्ञापन

क्या है दावा

फेसबुक पर एक यूजर ने 8 जनवरी को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “तिब्बत में आये भूकंप के बाद नेपाल में भी तेज झटके ” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी ‘नेपाल प्रेस’ नाम के अकाउंट से समान दावे के साथ शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स इसे सच मानकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

पड़ताल 

दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स को ध्यान से देखा और नोटिस किया कि कुछ यूजर्स इस वीडियो को पिछले साल जापान के इशिकावा प्रांत में आए भूकंप का बता रहे हैं। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें जापानी न्यूज वेबसाइट ‘द मैनिची’ पर 8 फरवरी 2024 को प्रकाशित एक वीडियो रिपोर्ट मिली। बताया गया कि यह वीडियो 1 जनवरी 2024 को जापान के नोटो प्रायद्वीप में आए भूकंप का है। यह वीडियो सामाजिक कल्याण संगठन चोजुकाई की कार के डैशकैम द्वारा रिकॉर्ड किया गया था।

रिपोर्ट में दिखाए गए फुटेज में भी 1 जनवरी 2024 की ही तारीख दिख रही है। फुटेज के 2 मिनट 12 सेकंड के बाद वायरल वीडियो वाला हिस्सा भी देखा जा सकता है। पूरा वीडियो यहां देखें।

डेस्क ने वायरल वीडियो और समाचार रिपोर्ट में दिखाए गए वीडियो के स्क्रीनशॉट की तुलना भी की, जिसका स्क्रीनशॉट यहां देखें।

संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें जापानी मीडिया आउटलेट ANNnewsCH के यूट्यूब चैनल पर 2 फरवरी 2024 को अपलोड की गई एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इस वीडियो में 2 मिनट 20 सेकंड के बाद वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है। 

वीडियो के विवरण में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह दृश्य जापान के इशिकावा प्रांत के सुजू शहर का है, जहां 1 जनवरी 2024 को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे। पूरा वीडियो यहां देखें।

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगात्से के डिंगरी काउंटी में 7 जनवरी को आए भूकंप में कम से कम 126 लोग मारे गए और 188 घायल हो गए। चीन में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके भारत और नेपाल में भी महसूस किए गए थे। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

पड़ताल का नतीजा 
अब तक की हमारी जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो 7 जनवरी 2025 को तिब्बत में आए भूकंप के बाद नेपाल में हुई तबाही का नहीं, बल्कि जनवरी 2024 में जापान के नोटो प्रायद्वीप में आए भूकंप का है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed