Fact Check: क्या सच में ईरान के हमले से बचने के लिए नेतन्याहू बंकर में छिप रहे हैं, पड़ताल में जानें असलियत
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रही है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भागते हुए नजर आ रहे हैं। दावा है कि नेतन्याहू ईरान के हमले से बचकर भाग रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल से हमला करने के बाद नेतन्याहू बंकर में छिपते हुए नजर आ रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को ईरान पर हमला करने से जोड़ रहे हैं।
ध्रुव राठी (पैरोडी) (@dhruvrahtee) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं...कितने दिन वे बंकर में छिपे रहेंगे।”
Israel PM Benjamin Netanyahu is running to save his life...How many days he will hide in bunker.#Iran #WorldWar3 #Khamenei_ir pic.twitter.com/11QpokfCFq
— Dhruv Rathee (Parody) (@dhruvrahtee) October 1, 2024
क्रेस्ट फॉलन किड (@crestfallenkid3) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “यह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं जो अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टर की ओर भाग रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि वह ईरान के खिलाफ लड़ेंगे।
This is Israel PM Benjamin Netanyahu running towards bomb shelter to save his life and people say he will fight against Iran🤣#Iran #WorldWar3 #Khamenei_ir pic.twitter.com/AcE4rLM76T
— Crest Fallen Kidd🇮🇳 (@crestfallenkid3) October 1, 2024
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें एक्स पर 27 अगस्त 2024 को पोस्ट किया गया गिल फेल्डमैन (@feldman_gil) नाम से एक एक्स यूजर का पोस्ट मिला। यहां नेतन्याहू के भागते हुए वीडियो को पोस्ट किया गया था। इससे ये पता चल गया कि नेतन्याहू का ये वीडियो ईरान के हमले के बाद का नहीं है।
הסיבה שאין הצהרה של דו"צ👇 pic.twitter.com/8oRRcTuldo
— Gil Feldman (@feldman_gil) August 27, 2024
इस वीडियो के कीफ्रेम्स को हमने और सर्च किया तो हमें बेंजामिन नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर भी ये पोस्ट मिला जिसे 2021 में पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ नेतन्याहू ने एक कैप्शन भी लिखा था “मुझे आपके लिए दौड़ने पर हमेशा गर्व होता है। इसे आधे घंटे पहले नेसेट में लिया गया था।”
אני תמיד גאה לרוץ בשבילכם. 🇮🇱💪🏻
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) December 13, 2021
צולם לפני חצי שעה בכנסת pic.twitter.com/Tk386NOKU5
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तीन साल पुराना है। इसका मतलब ईरान के हालिया मिसाइल हमले से कोई लेना देना नहीं है।