फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Information about Sunita Williams returning from space is wrong

Fact Check: क्या 127 दिन बाद अंतरिक्ष से वापस लौट रही हैं सुनीता विलियम्स, वायरल वीडियो की है ये सच्चाई

Fri, 18 Oct 2024 01:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 18 Oct 2024 01:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वो अंतरिक्ष से वापस आने वाली है। 

विज्ञापन
Information about Sunita Williams returning from space is wrong
फैक्ट चैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सुनीता  स्पेस स्टेशन में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सुनीता अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में कुछ बातें बता रही हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 127 दिनों के बाद अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ रही हैं।
विज्ञापन


अली अली (@AsifMalikyo) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “127 दिनों की सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद, "सुश्री सुनीता विलियम्स" सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट रही हैं...यह बिल्कुल मन को झकझोर देने वाला वीडियो है” 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धनलक्ष्मी (@DhanalakshmiOff) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “127 दिनों की सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद, "सुश्री सुनीता विलियम्स" सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट रही हैं। यह बिल्कुल मन को झकझोर देने वाला वीडियो है। अवश्य देखें।”
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने पर हमें यूनिलैड एडवेंचर नाम का एक लोगो वीडियो में दिखा। आगे हमने इसे कीवर्ड के रूप में इस्तेमाल करके सुनीता विलियम्स के इस वीडियो को खोजने की कोशिश की। कीवर्ड से हमें यूनिलैड वेबसाइट के द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में लिखा गया था “अंतरिक्ष यात्री ने दिखाया अंतरिक्ष में सोने का विचित्र तरीका।” इस रिपोर्ट को 8 दिसंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। 
इस वीडियो को सुनीता विलियम्स ने 2012 में रिकॉर्ड किया था। उन्होने उस समय स्पेस स्टेशन में एक अभियान के अंतिम दिनों में वहां के जीवन के बारे में जानकारी दी थी। इस रिपोर्ट में सुनीता का वायरल वीडियो भी लगाया गया था जो कि नासा के यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया गया था।
आपको बता दें 6 जून, 2024 को विलियम्स और विल्मोर ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से 10 दिनों के अभियान के लिए स्पेस स्टेशन में गए थे। स्टारलाइनर में तकनीकी समस्याओं के कारण, अब दोनों के फरवरी 2025 तक वापस लौटने की उम्मीद है।

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। इसका हाल ही के अभियान से कोई संबंध नहीं है





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed