फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   India's celebration of winning the Champions Trophy linking to conflict between India and Pakistan

Fact Check: चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न को भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 17 May 2025 07:29 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 17 May 2025 07:29 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इसमें लोग जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की हार के बाद जम्मू कश्मीर में जश्न मनाया जा रहा है। हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान का निकला। 

विज्ञापन
India's celebration of winning the Champions Trophy linking to conflict between India and Pakistan
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े कई वीडियो और दावे शेयर किए जा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है, जिसमें लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है। वीडियो में लोग नाचते हुए और आतिशबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान को संघर्ष में हराने के बाद जम्मू के लोग जश्न मना रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में पता चला कि वीडियो किसी भी तरह से भारत-पाकिस्तान संघर्ष से नहीं जुड़ा हुआ है। वीडियो मार्च से इंटरनेट पर उपलब्ध है। साथ ही यह भारत के चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद गुजरात में लोगों के जश्न मनाने के दौरान का है।  

विज्ञापन

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के लोग पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में जीत का जश्न मना रहे हैं।  

Devdas5756 नाम के एक इंस्टा हैंडल से वीडियो को 7 मई को शेयर किया गया था। इस पोस्ट पर लिखा गया था “जम्मू कश्मीर में भारत की जीत का जश्न, पाकिस्तान का करारी हार पर खुशी से नाचते कश्मीरी” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैंं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो amazing_ankleshwar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 24 फरवरी 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न! भरूच के पंचबट्टी में जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ एकत्र हुई।”

यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो दो महीने पुराना है। यह मार्च से इंटरनेट पर मौजूद है। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष की बात करें तो यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हमले के साथ शुरू हुआ था। 10 मई को दोनों के बीच सीजफायर हुआ। वहां से यह पता चलता है कि वीडियो भारत पाक संघर्ष से पहले का है। 

 

  आगे सर्च करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी एक तस्वीर नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर देखने को मिली। इस खबर 23 फरवरी 2025 को प्रकाशित करके बताया गया था कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद गुजरात में सुबह तक जश्न चला। राज्य के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट जैसे बड़े शहरों में जहां जमकर आतिशबाजी हुई तो वहीं भरूच में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले। 
 

  पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के दौरान का है। इसका भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed