फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Incomplete video of Congress President Mallikarjun Kharge is going viral with communal claim

Fact Check: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अधूरा वीडियो हो रहा वायरल, सांप्रदायिक दावे की सच्चाई ये है

Tue, 07 May 2024 05:15 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Tue, 07 May 2024 05:15 PM IST
सार

Fact Check: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में खरगे कह रहे हैं कि कांग्रेस लोगों के घरों से पैसा निकालकर मुस्लिमों को बांट रही है। न्यूजचेकर ने पाया कि वायरल वीडियो क्लिप्ड है, जिसे सांप्रदायिक एंगल के साथ शेयर किया गया है। 

विज्ञापन
Incomplete video of Congress President Mallikarjun Kharge is going viral with communal claim
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है जबकि तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इन चुनावों में भाजपा कांग्रेस के घोषणा-पत्र में संपत्ति के बंटवारे के जिक्र होने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना कर रही है। वहीं, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस भी पलटवार कर रही है। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस लोगों के घरों से पैसा निकालकर मुस्लिमों को बांट रही है। उन्होंने कहा कि जिसके ज्यादा बच्चे हैं उनको ज्यादा मिलेगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कैप्शन के साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शेयर कर रहे हैं। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

Courtesy: X/@kajal_jaihind

Fact

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 28 सेकंड लम्बे वीडियो में वे कह रहे हैं कि ”कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के.. अलमारी तोड़ के.. पूरा पैसा निकाल के.. बाहर सब लोगों को बाँट रहे.. मुसलमानों को बाँट रहे.. जिनके बच्चे ज्यादा हैं उन्हें ज्यादा मिलेगा..भाई, आपके पास बच्चे नहीं तो मैं क्या करूँ।” इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा जा रहा है कि ”इनका मक़सद साफ़ है- गजवा-ए-हिन्द। हिंदू को अब अपना भविष्य तय करना है।” दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले न्यूजचेकर ने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च कर भाषण का पूरा वीडियो ढूंढना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान न्यूजचेकर को 03 मई 2024 को कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अहमदाबाद में हुई रैली का लाइव स्ट्रीम किया गया वीडियो मिला। इस वीडियो में वायरल क्लिप के समान दृश्य मौजूद हैं। वीडियो में 32:28 पर वायरल क्लिप वाला हिस्सा नजर आता है।

वीडियो में करीब 31:50 मिनट पर मल्लिकार्जुन खरगे ‘हिस्सेदारी न्याय’ विषय पर कहते हैं कि ”हिस्सेदारी न्याय में हमने यही बोला है कि जातीय जनगणना करना.. किस-किस जगह, किस-किस कम्युनिटी में.. कितने पढ़े लिखे लोग हैं, कितने ग्रेजुएट्स हैं, कितना इनकम है, कितना पर-कैपिटा इनकम है.. ये देखने के लिए हम जातीय जनगणना करने जा रहे हैं।”

इसी क्रम में वे कांग्रेस के ‘हिस्सेदारी न्याय’ पर नरेंद्र मोदी के विचार बताते हुए कहते हैं कि “.. तो मोदी साहब झट से क्या बोले, मालूम है? कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के..अलमारी तोड़ के.. पूरा पैसा निकाल के.. बाहर सब लोगों को बाँट रहे.. मुसलमानों को बाँट रहे.. जिनके बच्चे ज्यादा हैं उन्हें ज्यादा मिलेगा ..” इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि ”लेकिन हम (कांग्रेस) बांटने वाले नहीं हैं। किसी को ऐसे निकाल कर नहीं दे रहे। माफ़ करना ये जो मोदी साहब ऐसे विचार फैला रहे हैं। ये समाज देश और हम सब लोगों के लिए गलत है।

पूरा वीडियो देखने पर न्यूजचेकर ने पाया कि वायरल वीडियो क्लिप्ड है, जिसे सांप्रदायिक एंगल के साथ शेयर किया गया है। भाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे थे कि किस प्रकार नरेंद्र मोदी कांग्रेस के ‘हिस्सेदारी न्याय’ को मुस्लिम हितैषी बता रहे हैं। वीडियो से उस हिस्से को काटकर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है।

Official You-tube channel of Indian National Congress

जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि मल्लिकार्जुन खरगे का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed