फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Hindu girl forced to wear hijab in Bangladesh is misleading

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदू लड़की को जबरन हिजाब पहनाने का दावा भ्रामक, जानें पड़ताल में सच

Wed, 11 Dec 2024 02:02 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 11 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया को एक लड़की को पीटे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि हिंदू लड़की को जबरन हिजाब पहनाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Hindu girl forced to wear hijab in Bangladesh is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक लड़की को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदू लड़की को जबरन हिजाब पहनने के लिए कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की ने हिजाब पहनने से मना किया इसलिए उसे पीटा जा रहा है। 

खुरापात (@KHURAPATT) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ये वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। वीडियो में एक हिंदू लड़की नजर आ रही है। कुछ नपुसंक बांग्लादेशी हिजड़े महिला को मुंह ढकने पर मार रहे है। गंगा जमुना तहजीब की बात करने वाले इनके लिए आवाज क्यों नहीं उठा रहे है?” (पोस्ट को ज्यों का त्यों लिखा गया है।)  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

सुबोध सिंह (@SubodhS26806097) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “जिंदा रहते अगर अपने मां बहन के साथ ऐसा होता दृश्य देखना मैं बयां नहीं कर सक्ता बस विकल्प एक ही होनी चाहिए इस्लाम मुक्त भारत।। बाकी जो भी अच्छे मुसलमान है यहां उनको इस्लाम पे जवाब मै दूंगा।। (पोस्ट को ज्यों का त्यों लिखा गया है।) (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार जारी है। बांग्लादेश में एक युवा हिंदू लड़की को उसके गले में धार्मिक लॉकेट पहनने के कारण कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा पीटा गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया। उसने हिजाब पहना, लेकिन फिर भी कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो का DFRAC एक फैक्ट चेक अक्तूबर में मिला। यहां से हमें पता चला कि अक्तूबर में भी ये वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो रहा था। 

कीफ्रेम को आगे गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें ये वीडियो मुस्तफा कमाल नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर 5 अक्तूबर को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कॉक्स बाजार सिटी कॉलेज के सामने एक बार फिर टिकटॉक कोहिनूर भीड़ की चपेट में आ गई।”

इसके बाद हमने वीडियो को कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया तो हमारे सामने एक  teknaf today का एक फेसबुक पोस्ट आया। इस पोस्ट में वायरल वीडियो वाली लड़की मौजूद थी। इस वीडियो को कैप्शन से हमें पता चला कि यहां भी उस पर चोरी का आरोप लगा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा हुआ था “टेकनाफ लामर बाजार में एक सुनार की दुकान से पैसे चुराने के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया। नाम कोहिनूर, गांव: तुलतुली, टेकनाफ सदर। सोना बनाने के बहाने दुकानदार से बात की, कुछ देर बाद डेढ़ लाख नकद लेकर भागते समय दुकानदार ने उसे पकड़ लिया। पैसे वसूलने के बाद बाद में उसे छोड़ दिया गया।

आगे हमें बांग्लादेश के पत्रकार और  rumorscanner के फैक्ट चेकर सोहनूर रहमान का एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में बताया गया था कि “यह हिंदू नहीं है, और हिजाब न पहनने के कारण उसके साथ मारपीट नहीं की गई।

कोहिनूर के नाम से जानी जाने वाली लड़की एक वायरल टिकटॉकर है, लेकिन इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में उसे 3-4 बार चोरी के लिए पकड़ा गया है। मुझे यकीन नहीं है कि वह वास्तव में चोरी के लिए पकड़ी जा रही है या यह सिर्फ कंटेंट के लिए है, क्योंकि वह कई बार पकड़ी जा चुकी है। ये घटनाएं गंभीर लगती हैं। लेकिन लड़की हिंदू नहीं है, और उसे चोरी के लिए पकड़ा गया था। हिजाब पहनने की कोई बाध्यता मुस्लिम लड़कियों के लिए भी नहीं है, हिंदुओं की तो बात ही छोड़िए।”

पड़ताल का नतीजा 
हमरी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed