फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   gold found in Tirupati priest's house is misleading three years old video share

Fact Check: तिरुपति के पुजारी के घर सोना मिलने का दावा भ्रामक, तीन साल पुराना है वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 07 Jan 2025 06:34 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तिरुपति के पुजारी ने सोना चुराकर अपने घर में जमा कर रखा था। 

विज्ञापन
gold found in Tirupati priest's house is misleading three years old video share
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक टेबल पर बहुत सारे सोने के हार रखे हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि तिरुपति के पुजारी के घर से 128 किलो सोना, 150 करोड़ कैश और 70 किलो हीरे बरामद हुए हैं। इसमें से अलग से संपत्ति पुजारियों ने अपने रिश्तेदारों में भी बांटी है। 

मिस्टर इंडिया (@mistarindia624) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तिरूपति में पुजारी के घर से 128 किलो सोना, 150 करोड़ कैश और 70 किलो हीरे बरामद, जो संपत्ति रिश्तेदारों में बांटी गई वो अलग, ये एक ऐसा बिजनेस है जो लोगों की आर्थिक लूट के तौर पर किया जाता है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


NEVER MIND (@J__bhatt) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तिरुपति में पुजारी के घर पर पकड़ा गया...128 किलो सोना, 150 करोड़ नकद , 70 किलो हीरा फिर भी हिंदुओं को खतरा गैर हिंदुओं से है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और दावे आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें चेन्नई के एक पत्रकार महालिंगम पोन्नुसामी (Mahalingam Ponnusamy) के एक्स पर वायरल वीडियो 2021 में पोस्ट किया गया मिला। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि “वेल्लोरपुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने वेल्लोर जोसालुक्कास ज्वैलरी स्टोर की दीवार में छेद करके 15 किलो सोना और हीरे के गहने चुरा लिए थे।”

इस वीडियो से संबंधित एक खबर हमें न्यूज़ 18 पंजाब पर मिली। इस खबर को 2021 में प्रकाशित किया गया था। इस खबर में बताया गया था कि “सोमवार को गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने ओडुकाथुर के एक कब्रिस्तान से 8 करोड़ रुपये कीमत का 15.9 किलोग्राम चुराया हुआ सोना और हीरे बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने तमिलनाडु के वेल्लोर, थोटापालयम में सोने के शोरूम जोसालुक्कास में 15 दिसंबर को हुई चोरी की गुत्थी भी सुलझाने का दावा किया है।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि घटना 2021 की है। तिरूपति में पुजारी के घर पर ये सोना मिलने का दावा भी गलत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed