फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fireworks caused fire in Junior NTR's cutout

Fact Check: फिल्म के विरोध में जूनियर एनटीआर के कटआउट में आग लगाने का दावा गलत, पड़ताल में जानें पूरी असलियत

Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

Fact Check: देवरा फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के कट-आउट में आग लग गई। दावा किया जा रहा है कि फिल्म पसंद न आने के कारण प्रशंसकों ने कट-आउट में आग लगा दी। 

विज्ञापन
Fireworks caused fire in Junior NTR's cutout
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता नंदमुरी तारक रामा राव, जिन्हें लोग जूनियर एनटीआर के नाम से भी जानते हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जूनियर एनटीआर के एक कटआउट में आग लगते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि हैदराबाद के सिनेमाघर में देवरा फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी। वहां पर किसी बेकाबू प्रशंसक ने जूनियर एनटीआर के कटआउट में आग लगा दी। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के कटआउट को जानबूझकर जलाया गया है। 
विज्ञापन


रईस (@RaeesHere_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “फिल्म #देवरा की शुरुआती खराब रेटिंग और बुरी बातों के बाद हैदराबाद थिएटर के बाहर प्रशंसकों ने एनटीआर का कटआउट जलाया!”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत मीडिया (@RealBharatMedia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देवरा स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद थिएटर के बाहर जूनियर एनटीआर के कट-आउट को अनियंत्रित प्रशंसकों ने आग लगा दी”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें  पर कटआउट में लगी आग से जुड़ी कई खबरें मिलीं। टाइम्स ऑफ इंडिया पर हमें ये खबर मिली। इस खबर के अनुसार हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर के बाहर जलते हुए कट-आउट का वीडियो वायरल हो गया। रिपोर्टस के मुताबिक आग उन पटाखों की वजह से लगी थी जिन्हे प्रशंसक फोड़ रहे थे। हालांकि स्थानीय अधिकारियों और फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझा दी थी। 

ऐसी खबरें हमें कई मीडिया चैनलों पर मिलीं। दक्षिण भारत के अखबार डेक्कन क्रोनिकल ने भी घटना को इसी तरह रिपोर्ट किया था।

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि कट-आउट में आगे लगने की वजह पटाखे थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed