फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fire in Dubai's Burj Khalifa is fake, AI generated video shared

Fact Check: दुबई के बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा फर्जी, एआई जनरेटेड वीडियो किया जा रहा शेयर

Mon, 17 Feb 2025 01:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 17 Feb 2025 01:23 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 11 फरवरी 2025 को दुबई के बुर्ज खलीफा में भीषण आग लग गई। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
fire in Dubai's Burj Khalifa is fake, AI generated video shared
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर दावा किया गया है कि 11 फरवरी 2025 को दुबई के बुर्ज खलीफा में भीषण आग लग गई। वायरल हो रहे इस क्लिप में आग की लपटों के बीच लोगों को घबराकर भागते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में पता चला कि बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा पूरी तरह से फर्जी है। वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे सोशल मीडिया पर वास्तविक घटना बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 12 फरवरी को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “11 फरवरी 2025 को बुर्ज खलीफा में आग…” 

इसके अलावा वायरल वीडियो के अंदर 'आज 11/02/2025 दुबई में बुर्ज खलीफा' भी लिखा हुआ है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे सच मानकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया गया है। पोस्ट का लिंक यहां और यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल
दावे की पुष्टि के लिए, डेस्क ने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। पीटीआई को बुर्ज खलीफा में भीषण आग लगने से जुड़ी ऐसी कोई हालिया न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स को ध्यान से देखा। इसमें कई यूजर्स ने वीडियो के AI जनरेटेड होने की संभावना व्यक्त की है।

वीडियो को ध्यान से देखने पर डेस्क ने नोटिस किया कि वीडियो में बुर्ज खलीफा की पृष्ठभूमि और आसपास के पेड़ असामान्य दिख रहे हैं। डेस्क को वीडियो की विश्वसनीय पर संदेह हुआ।

जांच के अगले चरण में डेस्क ने वीडियो के कुछ की-फ्रेम्स को AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation से स्कैन किया। इसमें वीडियो के AI-जनरेटेड होने की संभावना व्यक्त की गई।

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा पूरी तरह से फर्जी है। वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे सोशल मीडिया पर वास्तविक घटना बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed