फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Viral video of Vaibhav Suryavanshi insulting Harsha Bhogle is AI-created

Fact Check: वैभव सूर्यवंशी ने नहीं किया हर्षा भोगले का अपमान, एआई से बना है वायरल वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Mon, 08 Jun 2026 07:30 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 07:30 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी ने हर्षा भोगले का अपमान किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Viral video of Vaibhav Suryavanshi insulting Harsha Bhogle is AI-created
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में वैभव सूर्यवंशी और हर्षा भोगले नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी ने हर्षा भोगले का अपमान किया है। वीडियो में हर्षा भोगले वैभव सूर्यवंशी से क्रिकेट के बजाय प्यार से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं। इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने हर्षा भोगले से यह कहा है कि आपको क्रिकेट पर ज्यादा सवाल करना चाहिए, न कि उनके प्यार पर। 

विज्ञापन

 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। वैभव सूर्यवंशी और हर्षा भोगले के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने हर्षा भोगले का अपमान किया है।

नवीन कुमार सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’हर्षा भोगले: आपको नहीं लगता कि क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, प्यार पर कम? वैभव सूर्यवंशी आपको नहीं लगता कि क्रिकेट पर ज़्यादा सवाल करना चाहिए, और मेरे प्यार पर कम?' पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें हर्षा भोगले का एक्स पोस्ट मिला। इसमें उन्होंने वायरल दावे को खारिज किया है। उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया पर मेरा और वैभव सूर्यवंशी का एक फर्जी डब किया हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वैभव को बदतमीज और घमंडी दिखाया गया है। न तो ऐसा कोई सवाल पूछा गया था और न ही ऐसा कोई जवाब दिया गया था। यह बेहद क्रूर और शरारती हरकत है, खासकर उस छोटे बच्चे के प्रति जिसने अपनी कुछ मुलाकातों में बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार किया है। 
 


 

आगे की पड़ताल में हमें बीसीसीआई के वेबसाइट पर मूल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 15 मार्च 2026 को साझा किया गया है। यहां पर हमने देखा कि 10 मिनट पर हर्षा भोगले वैभव सूर्यवंशी से सवाल पूछते हैं, ‘ इस साल आईपीएल मैच से आपके क्या गोल हैं? ऐसी कोई चीज है, जो आप हासिल करना चाहते हैं इस साल।’ इस पर वैभव कहते हैं, ‘ इस साल यही गोल है कि ट्रॉफी जीतना है टीम के लिए। सब प्रैक्टिस अच्छा चल रहा है। सब कॉन्फिडेंस में लग रहे हैं। इस बार ट्रॉफी हम ही जीतेंगे।’

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो में झूठा दावा किया जा रहा है कि वैभव ने हर्षा का अपमान नहीं किया। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इस दौरान हमें कुछ विसंगतियां नजर आईं। जैसे कि वैभव की अवाज बनवाटी लगी। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। हमने वायरल वीडियो के पड़ताल के लिए हाइव टूल का इस्तेमाल किया। यह एक एआई टूल है। इस टूल ने वायरल वीडियो को 71.8 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 
 

 


पड़ताल का नतीजा 
 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed