फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of youth being beaten up in Hyderabad shared as Mumbai with communal claim

Fact Check: हैदराबाद में युवक की पिटाई के वीडियो को मुंबई का बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Wed, 18 Feb 2026 07:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 18 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक पिटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को मुंबई का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of youth being beaten up in Hyderabad shared as Mumbai with communal claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक टोपी पहने युवक को आसपास की भीड़ पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा है और लोग उसे पीट रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम लड़के से मुंबई में जय श्री राम के नारे लगवाए गए हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ता में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। जांच में सामने आया कि व्यक्ति को 11 जनवरी को हैदराबाद में मंदिर परिसर को अपवित्र करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ा था।

विज्ञापन

क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति से मुंबई की एक ट्रेन में जबरन जय श्री राम के मारे लगवाए गए हैं। 

 Amin__aj नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “भीड़: "जय श्री राम! जय श्री राम! "ओए! जय श्री राम बोल! व्यक्ति: "बोल जय श्री राम बोल" बताया जा रहा ये वीडियो मुंबई के मीरा रोड की है, जहां एक मुस्लिम लड़के को धार्मिक पहचान के आधार पर पिटाई की गई और जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो एनडीटीवी पर 11 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “हैदराबाद के सफिलगुडा में रविवार को तनाव फैल गया, जब भाजपा और कई हिंदू समर्थक संगठनों के सदस्यों ने कट्टा मैसम्मा मंदिर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन मंदिर के गेट के बाहर गैर-कानूनी तरीके से घुसने और गलत व्यवहार करने के आरोप में 26 साल के एक आदमी की गिरफ्तारी के बाद किया गया।” 

 

 

आगे हमें सियासत डेली नाम से एक यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो 11 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “हैदराबाद: सफिलगुडा में मंदिर में अपवित्र करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन” 

 

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि हैदराबाद के मलकाजगिरी में तब तनाव फैल गई जब एक आदमी को पवित्र कट्टामैसम्मा देवी मंदिर के पास शौच करते हुए कथित तौर पर पकड़ा गया। इससे हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं पर जानबूझकर हमला बताया। स्थानीय भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस आदमी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसने अशांति को रोकने के लिए भारी तैनाती के बीच उसे हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने हिंदू स्थलों के खिलाफ जानबूझकर उकसाने के आरोपों को हवा दी है, तेलंगाना भाजपा चीफ एन रामचंदर राव ने मौके का दौरा किया।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि हैदराबाद का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed