फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Fire at Chemical Factory in Maharashtra Being Shared by Linking It to Noida Protest

Fact Check: महाराष्ट्र में केमिकल फैक्टरी में लगी आग के वीडियो को नोएडा प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Tue, 14 Apr 2026 06:37 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 14 Apr 2026 06:37 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बिल्डिंग में आग लगी हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग में आग लगा दी। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगाहों पर मजदूरों का प्रदर्शन देखने को मिला। रविवार तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा यह प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक फैक्टरी में आग लगते हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नोएडा में प्रदर्शन के दौरान इस फैक्टरी में आग लगा दी गई। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल जांच में सामने आया कि वीडियो नोएडा में प्रदर्शन के दौरान जलाई गई फैक्टरी का नहीं है, बल्की मुंबई में केमिकल फैक्टरी में लगी आग का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान फैक्टरी में आग लगा दी गई। 
MEHMET VEFA DAG -Cape Town Mayor Candidate (@AFRICANDEMOC) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “भारत के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र नोएडा में, वेतन वृद्धि और काम के तय घंटों की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, क्योंकि फैक्टरी कर्मचारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और पत्थरबाज़ी की थी।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के कुछ अंश लोकमत की मीडिया रिपोर्ट में मिले। लोकमत महाराष्ट्र, भारत में प्रकाशित होने वाला एक मराठी भाषा का समाचार पत्र है।  इस रिपोर्ट को 9 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि अंबरनाथ के आनंद नगर MIDC इलाके में स्थित 'श्री गणेश केमिकल्स' कंपनी में शाम करीब 6:00 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद, कंपनी परिसर के भीतर रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे आनंद नगर MIDC इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो के बारे में और जानकारी खोजने की कोशिश की। यहां हमें साम टीवी नाम के महाराष्ट्र के एक लोकल चैनल पर इस बारे में जानकारी मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि अंबरनाथ के आनंद नगर MIDC इलाके में भीषण आग लग गई है। यह आग आनंद नगर MIDC के भीतर स्थित एक केमिकल कंपनी में लगी, और यहां रुक-रुककर धमाके भी हो रहे हैं। आग की लपटें काफी तेज़ हो गई हैं, जिससे आसमान में धुएँ के विशाल बादल छा गए हैं। धुएँ के बीच आग की लपटें भी दिखाई दे रही हैं, जिससे आसमान पूरी तरह से काला पड़ गया है। इस बीच, दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का काम ज़ोरों पर चल रहा है। यहां इस रिपोर्ट को 9 मार्च 2026 को शेयर किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के वीडियो को नोएडा के प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed