फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact check Video of a woman being assaulted in Colombia shared as from India with communal angle

Fact check: महिला के साथ यौन उत्पीड़न के कोलंबिया के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा सांप्रदायिक दावा

Wed, 15 Oct 2025 09:05 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 15 Oct 2025 09:05 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का  वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को भारत का बताकर संप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो कोलंबिया का निकला। 

विज्ञापन
Fact check Video of a woman being assaulted in Colombia shared as from India with communal angle
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक आदमी सीढ़ियों पर एक महिला पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है, उसे बालों से पकड़कर घसीट रहा है। पोस्ट को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि पुरुष मुस्लिम है, महिला हिंदू है और यह घटना भारत में हुई है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि कोलंबिया का है। 8 अगस्त 2025 को, ब्यूनावेंतुरा, वैले डेल काउका, कोलंबिया में, स्टीवन रियास्कोस नामक आरोपी ने शियोमारा नाम की एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। 

विज्ञापन

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने भारत में सीढ़ियों पर एक हिंदू महिला पर हिंसक हमला किया है। 

योगेश्वर चंदिले नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “हिंदू लड़किया कब समझेगी अब्दुल ना किसी का भाई हो सकता है ना किसी का पति सनातन ही ऐसा धर्म है जो महिलाओं को लक्ष्मी मानते है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गगूल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो कोलंबिया स्थित मीडिया आउटलेट्स की कई रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट था। इन रिपोर्ट्स  के अनुसार, यह घटना 08 अगस्त 2025 को ब्यूनावेंतुरा, वैले डेल काउका, कोलंबिया में हुई थी। 

 

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की पहचान स्टीवन रियास्कोस के रूप में हुई थी। जिसने कथित तौर पर शियोमारा नाम की एक युवती का यौन उत्पीड़न और शारीरिक हमला किया, जब वह भागने की कोशिश कर रही थी।

 

12 अगस्त 2025 को, रियास्कोस का गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उसने आत्मसमर्पण किया। उसे वैले डेल काउका के तुलुआ इलाके के पॉपुलर इलाके में गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या के प्रयास और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया, उसने अदालत में आरोप स्वीकार कर लिए और उसे जेल भेज दिया गया। इससे यह साफ होता है कि इस घटना का भारत से कोई संबंध नहीं है और इसे झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत का नहीं बल्कि कोलंबिया का है। इसे झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed