फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of a 2020 attack on a Delhi mosque being shared as a recent incident

Fact Check: 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच

Fri, 29 May 2026 01:04 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 29 May 2026 01:04 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मस्जिद पर हमले का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को दिल्ली की हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो छह साल पुराना दिल्ली दंगों के दौरान का निकला।

विज्ञापन
Fact Check Video of a 2020 attack on a Delhi mosque being shared as a recent incident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है इस आदमी एक गुंबद को ऊपर चढ़ रहा है। उसके बाद वह वहां कुछ तोड़फोड़ करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करके इस वीडियो को हालिया बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राज में मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में पता चला कि यह घटना हालिया नहीं बल्की 2020 में हुए दिल्ली दंगों के दौरान की है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हाल ही में दिल्ली में मस्जिद को तोड़ा गया है। 

 आयशा (@AaishaaSoomro) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “प्रिय दुनिया, मोदी के भारत में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा ही बर्ताव किया जाता है स्थान: दिल्ली” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक एक्स अकाउंट पर इस वीडियो के कुछ विजुअल पोस्ट मिले। यहां इन्हें 2020 में पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था "उन्होंने हमारे लोगों को मार डाला। उन्होंने हमारे कुरान को जलाया और हमारी मस्जिदों में तोड़-फोड़ की। उन्होंने हमारे घरों और दुकानों में आग लगा दी। और अब दिल्ली में दंगे भड़काने के आरोप में मुसलमानों को गिरफ़्तार किया जा रहा है, जबकि दंगाई आज़ादी से घूम रहे हैं।"
 


आगे हमें बीबीसी की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 2020 में छापा गया था। इस रिपोर्ट का शीर्षक था दिल्ली हिंसा: अशोक नगर में मस्जिद की मीनार पर किसने लगाए झंडे - ग्राउंड रिपोर्ट।  इस रिपोर्ट में वायरल हो रही मिनार की तस्वीर थी। इस तस्वीर के साथ लिखा गया था "ये वही मस्जिद है जिसे लेकर मंगलवार को ख़बरें आईं थीं कि हमलावर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने यहां मीनार पर तिरंगा और भगवा झंडा फहरा दिया था।"
 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2020 के वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed