फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check South Africa captain Laura Wolvaardt congratulated the Indian women's team on their victory

Fact Check: दक्षिण अफ्रीका की कप्तान का भारतीय टीम को बधाई देने का एक्स पोस्ट फर्जी, पड़ताल में जानें सच

Mon, 03 Nov 2025 02:21 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 03 Nov 2025 02:21 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोलवार्ट नाम के एक अकाउंट से पोस्ट करके भारतीय टीम को विश्व कप जीतने की बधाई दी है। हमारी पड़ताल में यह अकाउंट फर्जी निकला है।  

विज्ञापन
Fact Check South Africa captain Laura Wolvaardt congratulated the Indian women's team on their victory
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत ने शानदार जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोलवार्ट ने इस मैच में शतक जड़ा। वह अकेली खिलाड़ी थी जिन्होंने फाइनल में शतक जड़ा। लेकिन इसके बाद भी मैच न जीत पाने का गम उनके चेहरे पर साफ तौर पर देखने को मिला। इसी बीच वोलवार्ट के नाम से बने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई, जिसमें भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इसके बाद भारतीय प्रशंसकों की भी इसमें प्रशंसा की गई है। पोस्ट के बाद से इस अकाउंट के फॉलोवर तेजी से बढ़ रहे हैं।    

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस अकाउंट को फर्जी पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि जिस एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि वह वोलवार्ट का अकाउंट है ही नहीं। यह एक फेक अकाउंट है जिसका प्रोफाइल नेम दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान वोलवार्ट के नाम पर किया गया है। वोलवार्ट के असली एक्स अकाउंट से 2023 के बाद कोई पोस्ट ही नहीं की गई है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वोलवार्ट ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। 

लाउरा वोलवार्ड्ट SA (@IDFMAGA) नाम से बने इस एक्स अकाउंट से पोस्ट करके लिखा गया था “हर चीज़ के लिए धन्यवाद अलविदा #CWC2025 #TeamIndia बधाई हो लड़कियों” 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट के साथ उनकी ऊपर की तरफ देखते हुए एक भावुक तस्वीर भी लगी हुई है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस अकाउंट को देखना शुरू किया। यहां वोलवार्ट के अकाउंट पर यूजर @IDFMAGA के नाम से था। यहां से हमें संदेह हुआ कि यह अकाउंट वोलवार्ट का नहीं हो सकता है। क्योंकि कोई भी अगर अपना सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाता है तो यूजर नाम खुद का ही रखता है। इसके बाद हम अकाउंट की पोस्ट को जांचने लगे तो हमें दिखा कि वोलवार्ट से संबंधित कई सारी तस्वीरें या पोस्ट सिर्फ भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल मुकाबले के के बाद ही शेयर की गई हैं। 

 

 

इससे पहलें हमें इस्राइल का समर्थन करते हुए कई पोस्ट मिले। इसमें कई महिलाओं की तस्वीरें भी शेयर की गई थी। कई और पुराने पोस्ट मिले जिसमें भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए गए थे। सबसे पहला पोस्ट इस अकाउंट पर 29 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। 

 

 

आगे हमने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, बीसीसीआई की वेबसाइट जांची। यहां हमें महिला आईपीएल की लिस्ट दिखी। हमने आगे वोलवार्ट की डबल्यूपीएल टीम जानने के लिए कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया। यहां हमें पता चला कि वोलवार्ट गुजरात जाइंट्स से खेलती हैं। आगे हमने डबल्यूपीएल का एक्स अकाउंट सर्च किया। इसके बाद डबल्यूपीएल के प्रोफाइल पर हमें गुजरात जाइंट्स का अकाउंट देखने को मिला। 

 

 

गुजरात जाइंट्स से वोलवार्ट के जिस अकाउंट को फॉलो किया है वह Laura Wolvaardt (@LauraWolvaardt) के नाम से है। 

 

 

यह अकाउंट बधाई पोस्ट शेयर किए गए अकाउंट से अलग अकाउंट है। इस अकाउंट पर वोलवार्ट के 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही वह अपने इस अकाउंट पर 2023 के बाद एक्टिव या सक्रिय ही नहीं है। अकाउंट पर उन्होंने आखिरी बार 26 नवंबर 2023 को एडिलेड स्ट्राइकर्स का एक पोस्ट रिशेयर किया था। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वोलवार्ट ने भारतीय खिलाड़ियों को कोई बधाई देते हुए पोस्ट नहीं किया गया है। वोलवार्ट के नाम से नकली अकाउंट बनाकर झूठे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed