फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Shahrukh Khan's five year old video goes viral with false claim

Fact Check: शाहरुख खान का पांच साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल, अनंत के प्री-वेडिंग से नहीं कोई संबंध

Fri, 08 Mar 2024 07:20 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 08 Mar 2024 07:20 PM IST
सार

Fact Check: शाहरुख खान का एक वीडियो अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग का बताकर साझा किया जा रहा है। यूजर दावा कर रहे हैं कि बारात में शाहरुख की बेइज्जती करके उन्हें साइड कर दिया गया। हालांकि, वीडियो पांच साल पुराना है और दावा गलत है। 

विज्ञापन
Fact Check: Shahrukh Khan's five year old video goes viral with false claim
शाहरुख खान - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके बेटे राधिका मर्चेंट के साथ इसी साल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की धूमधाम से प्री-वेडिंग का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में कई वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें भी आईं। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया साझा कर दावा किया जा रहा है कि अंबानी परिवार के कार्यक्रम में उनकी बेइज्जती हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है दावा?
देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के फोटो-वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो इसी कार्यक्रम बताकर साझा किया जा रहा है। वीडियो को साझा कर यूजर दावा कर रहे हैं कि बारात में शाहरुख खान की बेइज्जती करके उन्हें साइड कर दिया गया। अनु जैन नामक की एक्स यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शाहरुख खान की बेइज्जती तो देखो ...इसे कहते हैं औकात बताना। चल साइड में खिसक बे .. तेरे को खाली स्टेज पर नाचने के लिए रखा है..बारात में परिवार के लोग नाचते है...।'
 

इसी वीडियो को बीइंग सलमानिक्स नाम के एक्स यूजर ने साझा किया। वीडियो में वह हिस्सा अलग से जोड़ा गया था जिसमें मुकेश अंबानी और सलमान खान मिल रहे हैं। कैप्शन में लिखा, 'भाई की शख्सियत'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल
फिल्म अभिनेता के बारे में वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की। शुरुआत मन हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान एंटरटेनमेंट मैगजीन के फेसबुक पर ओरिजिनल वीडियो मिला जिसे जिसे मार्च 2019 में पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन से पता चला कि वीडियो आकाश अंबानी की शादी समारोह का है। शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने दूल्हे आकाश अंबानी के साथ बारात में डांस किया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें मार्च 2019 की एक रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले स्विट्जरलैंड में हुई प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। 

इस पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और करण जौहर जैसे बड़े सितारे पहुंचे थे। इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए थे। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साफ है कि शाहरुख खान का जो वीडियो अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग का बताया जा रहा है वो आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग का है। यह कार्यक्रम मार्च 2019 में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed