फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check scripted video of a shopkeeper throwing hot tea on a child shared as a real incident

Fact Check: बच्चे पर दुकानदार द्वारा गर्म चाय फेंकने के स्क्रिप्टेड वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 10 Jan 2026 05:15 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 10 Jan 2026 05:15 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक दुकानदार एक बच्चे पर चाय फेंके जाने के वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check scripted video of a shopkeeper throwing hot tea on a child shared as a real incident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा चाय की दुकान पर खड़ा है। अचानक चाय बनाने वाला आदमी उस बच्चे पर खौलती चाय डाल देता है। शरीर पर चाय गिरते ही बच्चा अचानक से झटपटाने लगता है। इस वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही दुकानदार की इस हरकत के लिए उसकी आलोचना भी की जा रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो असली नही है बल्कि स्क्रिप्टेड है। जांच के दौरान हमें एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला जहां इस वीडियो को मूल रूप से शेयर किया गया था। यहां इस वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया बताया गया था। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

बच्चे पर चाय डालने के वीडियो को शेयर करके इसे असली बताया जा रहा है। 

रंजन बर्मन (@Ranjanbar1801) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “अगर मदद करने का कोई इरादा नहीं था, तो गर्म चाय डाली ही क्यों? यह किस तरह की घटिया सोच है? जिस इंसान में जमीर होगा, वह ऐसा काम नहीं करेगा। गुस्सा जायज है। शर्म भी आनी चाहिए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो फरहान बेग नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां हमें वायरल हो रहा वीडियो मिला। इस वीडियो को 31 दिसबंर 2025 को शेयर किया गया था।


 

आगे हमें इसी अकाउंट पर वायरल हो रहा वीडियो एक बार फिर 5 जनवरी को पोस्ट मिला। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।”

 

हमने इस यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट को पूरा खंगाला तो हमें यहां इस तरह के कई वीडियो पोस्ट मिले। यहां चाय वाला दुकानदार कई बच्चों पर गर्म चाय डालते नजर आ रहा है। इससे यह समक्ष आया कि यह एक वीडियो क्रिएटर है जो इस तरह स्क्रिप्टेड वीजियो शेयर करता  है।  

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है वीडियो को मनोरंजन के उद्देश्य से एक वीडियो क्रिएटर द्वारा शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed