फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check PM Modi's Statement Pledging Support to Israel in War Is Edited

Fact Check: युद्ध में इस्राइल का साथ देने का पीएम मोदी का बयान एडेटिड, पड़ताल में पढ़ें सच

Fri, 13 Mar 2026 08:43 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 13 Mar 2026 08:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक बयान शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पीएम ने युद्ध में इस्राइल का साथ देने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। अपने भाषण में पीएम मोदी कहते हुए सुनाई दे  रहें है कि ईरान और इस्राइल के युद्ध में भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। इस्राइल को ग्रेट इस्राइल बनना है और भारत को अखंड भारत बनना है। ईरान को खत्म किए बिना ये नहीं हो सकता है। ईरान पाकिस्तान का साथ देता है। नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका बिना युद्ध के अखंड भारत का हिस्सा बनेंगे। लेकिन पाकिस्तान को हराने के लिए ईरान को खत्म करना जरूरी है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान और ईरान से युद्ध का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि पीएम मोदी का यह वीडियो एआई के द्वारा एडिट करके बनाया गया है। असली वीडियो मे पीएम मोदी ने कहीं भी ईरान इस्राइल युद्ध में इस्राइल के साथ खड़े होने की बात नहीं कही है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

पीएम मोदी का एक भाषण जिसमें वे युद्ध में इस्राइल के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं, शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान और ईरान से युद्ध के एलान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Angry Patriot (@mperomedia) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, "दिल्ली: NXT समिट में बोलते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "ईरान को पूरे क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए जवाब देना होगा। हमारा लक्ष्य पाकिस्तान है, और इस लक्ष्य को पाने के लिए यह ज़रूरी है कि ईरान की मौजूदा सरकार गिर जाए और इज़रायल पूरी तरह से उस पर कब्ज़ा कर ले; 'ग्रेटर इज़रायल' और 'अखंड भारत' का यही एकमात्र रास्ता है।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह एक और दावा आप यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने पर हमें सबसे पहले वायरल वीडियो में एएनआई का लोगो देखने को मिला। इसके बाद हमने न्यूज एजेंसी एएनआई पर खोजना शुरू किया। यहां हमें पीएम मोदी का वायरल हो रहा वीडियो मिला लेकिन इस वीडियो में पीएम ने केवल एलपीजी सिलिंडर को लेकर बयान दिया था। कहीं भी इस्राइल के साथ खड़े होने को लेकर कोई बात नहीं कही थी। 

  आगे हमें पीएम मोदी के आफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो देखने को मिला। यहां पीएम मोदी के 42:48 मिनट का भाषण शेयर किया गया था। इस भाषण में पीएम मोदी ने कहीं भी इस युद्ध में भारत के रुख की बात नहीं कही थी।  

 

आगे हमें सरकार की नोडल एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक पर इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। यहां सरकार की तरफ से भी यही बताया गया था कि पीएम मोदी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। पीएम के बयान को एडिट करके शेयर किया जा रहा है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को एडिट करके शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed