फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Pawan Khera's video is being edited and shared with a misleading claim.

Fact Check: पवन खेड़ा के वीडियो को एडिट कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Wed, 28 Jan 2026 08:11 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jan 2026 08:11 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शंकराचार्य को सनातन का सिरमौर बताया, लेकिन चार दिन पहले कहा था कि कौन शंकराचार्य? हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: Pawan Khera's video is being edited and shared with a misleading claim.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पवन खेड़ा ने शंकराचार्य को सनातन का सिरमौर बताया। लेकिन चार दिन पहले के वीडियो में उन्होंने कहा था कौन शंकराचार्य? आप कौन हो? 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एडिट करके शेयर किया जा रहा है। पवन खेड़ा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है  कि पवन खेड़ा ने शंकराचार्य को सनातन का सिरमौर बताया है। लेकिन चार दिन पहले बोला था कौन शंकराचार्य ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वगुरू अखंड भारत नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,” कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा अब शंकराचार्य को सनातन का सिरमौर और संत शिरोमणि बता रहा है....इसी वीडियो मे 4 दिन पहले का इनका बयान सुनिए जब इन्ही शंकराचार्य  को कह रहा था.. कौन शंकराचार्य..? आप कौन हो.? आपकी औकात क्या है.?. बेशर्म हो...बेहया है.. निर्लज्ज हैं.. घमंडी हैं.....विनाश काले विपरीत बुद्धि।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से संबंधित कुछ क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 20 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। वीडियो में 3.55 पर पवन खेड़ा बोलते हैं कि अब शंकराचार्य, जो सनातन के सिरमौर माने जाते हैं कोई डीएम तय करेगा, प्रशासन तय करेगा, कोई मुख्यमंत्री तय करेगा कि वह शंकराचार्य हैं या नहीं है। आप हैं कौन? आपकी औकात क्या है? एक परंपरा होती है। उस परंपरा के तहत एक गुरु शिष्य की अखंड परंपरा होती है। उसके तहत शंकराचार्य चुने जाते हैं। आधी रात को आप नोटिस देकर पूछ रहे हैं कि आप शंकराचार्य नहीं है? भाई कभी सुना आपने और यह अपने आप को हिंदुओं का ठेकेदार मानते हैं।

 

आगे की पड़ताल में हमें द हिंदू की रिपोर्ट मिली। यह पोस्ट 20 जनवरी 2026 को साझा की गई है। रिपोर्ट में  हमें 1 मिनट 51 सकेंड पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां वह बोलते हैं कि अब शंकराचार्य, जो सनातन के सिरमौर माने जाते हैं कोई डीएम तय करेगा, प्रशासन तय करेगा, कोई मुख्यमंत्री तय करेगा कि वह शंकराचार्य हैं या नहीं है। आप हैं कौन? आपकी औकात क्या है? एक परंपरा होती है।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एडिडेट पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed