Fact Check: नौ महीने पुराने वीडियो को अभी के पाकिस्तान और अफगानिस्तान संघर्ष से जोड़कर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर गाड़ियो के काफिले का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच के हालिया संघर्ष का वीडियो है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो नौ महीने पुराना निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा है। गाड़ियों पर तालिबान का झंडा लगा हुआ है और उसमें सवार लोगों के हाथों में बंदूकें नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान की सेना डूरंड लाइन को बदलने के लिए कूच कर चुकी है। इसे भारत और एलओसी से जोड़कर भी शेयर किया जा रहा है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो पुराना है। इस वीडियो को दिसंबर 2024 को इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया है, जहां अफगानिस्तान की सेना डूरंड लाइन को बदलने के लिए कूच कर रही है।
ओशियन जैन (@ocjain4) नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “अफगानिस्तान की सेना Durand Line को बदलने के लिए कूच कर चुकी है। भारत को भी LOC कुछ दिनों के लिए गरम कर देनी चाहिए” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो न्यूज़रेल नाम की वेबसाइट पर एक मीडिया रिपोर्ट मिली। यह चैनल इस्राइल और मध्यपूर्व की खबरों को कवर करता है। इस रिपोर्ट में इस वीडियो को दिसंबर 2024 को पोस्ट करके लिखा गया था “तालिबान अधिकारी का कहना है कि अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों में 46 लोग मारे गए। पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में तनाव; पाकिस्तानी सीमा पर तालिबान की तैनाती। इसकी हेडलाइन में लिखा गया था “तालिबान की भारी तैनाती और पाकिस्तान पर युद्ध की घोषणा।”
आगे हमें इंडिया ब्लूम्स नाम से एक मीडिया रिपोर्ट मिली। यहां इस वीडियो के एक स्क्रीनशॉट के साथ इस रिपोर्ट को दिसंबर 2024 को शेयर किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि, “अफगानिस्तान द्वारा हवाई हमलों के जवाब में ‘कई ठिकानों’ पर की गई कार्रवाई में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो शेयर करके किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हालिया तनाव का नहीं बल्कि 9 माह पुराना है।