फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Graphic estimating BJP getting most votes in Amritsar is fake

Fact Check: अमृतसर में भाजपा को सबसे अधिक वोटों के अनुमान वाला ग्राफिक फर्जी, वायरल दावे की सच्चाई ये है

Sat, 01 Jun 2024 05:10 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Sat, 01 Jun 2024 05:10 PM IST
सार

Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच, ग्राफिक वाला एक एग्जिट पोल वायरल है, जिसमें पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को सबसे अधिक वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। Boom ने अपनी जांच में पाया कि वायरल ग्राफिक फर्जी है। 

विज्ञापन
Fact Check: Graphic estimating BJP getting most votes in Amritsar is fake
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 1 जून को आखिरी और सातवें चरण का मतदान है। 4 जून को नतीजों से पहले 1 जून की शाम को पोल एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। इसी बीच, इंडिया टुडे के ग्राफिक वाला एक एग्जिट पोल वायरल है, जिसमें पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी को सबसे अधिक (33 फीसदी) वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

Boom ने अपनी जांच में पाया कि वायरल ग्राफिक फर्जी है। इंडिया टुडे के एक्सिस माय इंडिया ने ऐसा कोई एग्जिट पोल जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग ने 1 जून शाम साढ़े 6 बजे तक के लिए किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर बैन भी लगाया हुआ है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर 1 जून 2024 को सातवें चरण के दौरान मतदान है। इस सीट पर बीजेपी से तरनजीत सिंह संधू कांग्रेस से गुरजीत सिंह औजला और आप की ओर से कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल ग्राफिक में बीजेपी को 33 प्रतिशत, आप को 25 प्रतिशत, कांग्रेस को 28 प्रतिशत, और अकाली दल को 10 प्रतिशत वोट मिलते हुए दिखाया गया है।

एक फेसबुक यूजर ने शेयर ग्राफिक शेयर करते हुए लिखा, 'अमृतसर में भी कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। नमो नमो जय श्री राम।'

(आर्काइव पोस्ट)

एक्स पर एक यूजर ने बीजेपी प्रत्याशी संधू तरनजीत को टैग करते हुए लिखा, 'अमृतसर से संधू तरनजीत सिंह'।

(आर्काइव पोस्ट)

फैक्ट चेक

बूम ने वायरल दावे की पड़ताल की। बूम को इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल का 28 मई 2024 का एक एक्स पोस्ट मिला। पोस्ट में उन्होंने वायरल ग्राफिक को शेयर करते हुए बताया कि फर्जी पोल से सावधान रहें।

एक्स पोस्ट में राहुल कंवल ने लिखा, "इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों में लोगों की दिलचस्पी है लेकिन 1 जून को शाम 6:30 बजे से पहले आप जो भी ‘पोल’ देखेंगे वह फर्जी होगा। हम नहीं चाहते कि इसके परिणाम स्वरूप कोई भ्रम पैदा हो।"

बूम को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी 19 अप्रैल 2024 का एक नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से लेकर 1 जून की शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा एक्सिस माय इंडिया के एक्स अकाउंट से भी 19 अप्रैल 2024 को एक स्पष्टिकरण दिया गया कि वह ईसीआई के निर्देशानुसार, 1 जून की शाम साढ़े छह बजे से पहले तक किसी भी तरह का कोई एग्जिट पोल जारी नहीं करेंगे।

दरअसल इस तरह के ग्राफिक का प्रयोग इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया अपने एग्जिट पोल के आकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए करता है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान एग्जिट पोल के नतीजों को दिखाने के लिए इसी तरह के ग्राफिक का प्रयोग किया गया था। संभव है कि वायरल फेक ग्राफिक इसी से एडिट किया गया हो।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed