फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Fire at UAE Ajman Market in 2020 Shared as Iranian Attack

Fact Check: 2020 में यूएई के बाजार में लगी आग को ईरान का ताजा हमला बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Thu, 19 Mar 2026 07:59 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 19 Mar 2026 07:59 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल टैंक पर हमला कर दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check Fire at UAE Ajman Market in 2020 Shared as Iranian Attack
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में भयानक आग का दृश्य नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने दुबई पर कई बार हमला किया, जिससे दुबई अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल टैंक में भयंकर आग लग गई। कहा जा रहा है कि  इस वीडियो को भारतीयों द्वारा रिकॉर्ड कर वायरल किया गया, जिससे दुबई के अधिकारी नाराज हो गए हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो 5 अगस्त, 2020 को दुबई के अजमान मार्केट में लगी एक भीषण आग का है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले में दुबई में अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्यूल टैंक में आग लग गई। 

सुमेधा शर्मा (@sumedhasharma86) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “UAE ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दुबई हवाई अड्डे पर एक फ्यूल टैंक में आग लगने के बाद दुबई से आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए  कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें दुबई एयरपोर्ट के फ़्यूल टैंक में हमले से आग लगने की कोई आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह इस वीडियो एक एक्स अकाउंट पर 2020 में पोस्ट मिला। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था “संयुक्त अरब अमीरात के Ajman के नए औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पब्लिक मार्केट में भीषण आग लग गई। इसे 6 अलग-अलग नजारों से देखें।”

 

आगे हमें बीबीसी पर इससे जुड़ी रिपोर्ट 2020 में प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि 5 अगस्त, 2020 को अजमान बाजार के अंदर आग लग गई थी। बताया गया है कि यह आग शाम 6:30 बजे अजमान के एमिरेट न्यू इंडस्ट्रियल एरिया में लगी थी, जो दुबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में साफ है कि 2020 के वीडियो को यूएई पर ईरान का ताजा हमला बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed